hindmedianews
Breaking News
अन्यकबीरधामछत्तीसगढ़देश-विदेशब्रेकिंग न्यूज़शिक्षास्वास्थ्य

कलेक्टर कबीरधाम के निर्देशन पर मिशन वात्सल्य टीम की नशे के विरूद्ध जागरुकता कार्यक्रम

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

0 नगर में जागरुकता रैली निकालकर किया जागरूक

कवर्धा। कलेक्टर  गोपाल वर्मा के निर्देशन पर जिला कार्यक्रम अधिकारी आनंद तिवारी एवं जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी सी.एल. भुआर्य के मार्गदर्शन में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा मिशन वात्सल्य अंतर्गत चाइल्ड हेल्पलाइन एवं जिला बाल संरक्षण इकाई महिला एवं बाल विकास विभाग की टीम ने कवर्धा शहर के शासकीय हाई स्कूल शक्ति वार्ड के स्कूली बच्चों के साथ मिलकर बाल भिक्षावृत्ति, नशा मुक्ति, स्वच्छता ही सेवा का नारा देते हुए जागरूकता कार्यक्रम व रैली का आयोजन किया गया।

जिला बाल संरक्षण अधिकारी सत्यनारायण राठौर ने किशोर न्याय बालकों की देखरेख संरक्षण अधिनियम 2015 के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दिया गया और बाल भिक्षावृत्ति के संबंध में जानकारी दी। साथ ही साथ स्वच्छता ही सेवा को ध्यान में रखते हुए स्कूल के बच्चों को स्वच्छता के प्रति जागरूक होने के लिए प्रेरित किया और रैली के माध्यम से नगर वासियों को जागरुक किया गया इस जागरूकता कार्यक्रम में सत्यानारायण राठौर जिला बाल संरक्षण अधिकारी, राजाराम चंद्रवंशी संरक्षण अधिकारी, अविनाश ठाकुर परामर्शदाता, परमेश्वरी धुर्वे, शुरेश साहु सामाजिक कार्यकर्ता, विनय कुमार जघेल, श्यामा धुर्वे, नितिन किशोरी वर्मा आउटरीच वर्कर महेश कुमार निर्मलकर परियोजना समन्वयक, रामलाल पटेल, शारदा निर्मलकर, आरती यादव सुपरवाइजर स्कूल के शिक्षक, बच्चे उपस्थित थे।

संबंधित पोस्ट

समय-सीमा में लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करें-कलेक्टर श्री शर्मा

hindmedianews

स्टेट रिसोर्स पर्सन के रूप में शिवकुमार बंजारे डाइट में हुए सम्मानित

hindmedianews

*जनसंपर्क में मिल रहा जनसमर्थन….*

Chunesh Sahu

होली पर्व को लेकर पुलिस की चाक-चौबंद व्यवस्था, हुड़दंगियों पर रहेगी विशेष नजर

aakashbanjare

ट्रायल के दौरान बड़ा मिस्टेक, ड्राइवर से दबा एक्सीलेटर, स्कार्पियों के चपेट में आए कई लोग

Sakshi Bansod

गन्ना किसानों के हित एवं शक्कर कारखाना पंडरिया के सुचारू रूप से संचालन के संबंध में विधायक भावना बोहरा ने विधानसभा में किया ध्यानाकर्षण

aakashbanjare