hindmedianews
Breaking News
अन्यछत्तीसगढ़

*रामचंद देवांगन ने अपने उपर लगाए आरोप को बताया मिथ्या एवं निराधार.

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

 

 

 

छग/ धमतरी

 

रामचंद देवांगन ने अपने सफाई कहा है कि मैं, रामचंद देवांगन, भूतपूर्व सैनिक, सेवानिवृत्ति के पश्चात अपने कुछ पुराने परिचित मित्रों – पुरुषोत्तम, प्रीतम और अन्य के साथ मिलकर स्टॉक मार्केट ट्रेडिंग के व्यवसाय में जुड़ा था। ट्रेडिंग एक ऐसा व्यवसाय है, जिसमें उतार-चढ़ाव स्वाभाविक हैं। प्रारंभ में लाभ होने के कारण सभी साझेदारों ने इसका फायदा उठाया, परंतु बाद में लगातार घाटे के कारण सभी मित्रों की सहमति से हमने इस व्यवसाय को बंद कर दिया।

 

एक भूतपूर्व सैनिक होने के नाते मेरा उद्देश्य सदैव समाज राष्ट्र और धर्म की सेवा करना रहा है। और मेरे द्वारा निरंतर यह सेवा समाज में किया गया इसी सेवा कार्यों को देखकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अनुषांगिक शाखा विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल में जिला मंत्री का दायित्व दिया गया।जिसका निर्वहन करते हुए धर्म, समाज और राष्ट्र की सेवा में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा हूं इन कार्यों के परिणामस्वरूप मुझे समाज में पहचान और सम्मान मिला।

 

हालांकि, मेरे सामाजिक और संगठनात्मक कार्यों से कुछ स्वार्थी तत्व असहज हो गए और उन्होंने राजनीतिक दुराग्रह एवं व्यक्तिगत विद्वेष से प्रेरित होकर मेरी छवि को धूमिल करने का कुत्सित प्रयास किया। ऐसे लोग भविष्य में भी मेरे ऊपर किसी भी प्रकार के संगीन आरोप लगाने से नहीं चूकेंगे और मेरी जान-माल को नुकसान पहुंचाने का भी प्रयास कर सकते हैं। यदि मेरे साथ किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना घटती है, तो यही लोग इसके जिम्मेदार होंगे।

 

दिनांक 01/10/2024 को कुछ क्षेत्रीय समाचार पत्रों में मेरे विरुद्ध धोखाधड़ी और फर्जीवाड़े के मनगढ़ंत आरोप लगाते हुए झूठी खबरें प्रकाशित की गईं, जो पूरी तरह से निराधार एवं मिथ्या हैं।

 

मैं यह स्पष्ट करना चाहता हूं कि मेरे और मेरे मित्रों, पुरुषोत्तम एवं प्रीतम, के बीच का मामला न्यायालय में विचाराधीन है, और अभी तक किसी भी प्रकार का कोई आरोप मेरे विरुद्ध सिद्ध नहीं हुआ है। इसके बावजूद, तथ्यों की सत्यता की पुष्टि किए बिना इस प्रकार की झूठी खबरों को प्रचारित करना, मेरी सामाजिक प्रतिष्ठा को ठेस पहुँचाने और मेरी छवि को धूमिल करने का एक दुर्भावनापूर्ण प्रयास है।

 

मेरी मानहानि करने हेतु इस प्रकार के भ्रामक समाचार प्रकाशित करने वालों के विरुद्ध मैंने कानूनी रूप से मानहानि का दावा प्रस्तुत किया है। मैं सभी मीडिया संस्थानों और आम जन से यह अपील करता हूँ कि बिना प्रमाण और सत्यता की जांच किए, किसी भी प्रकार की अफवाहों पर विश्वास न करें और न्यायिक प्रक्रिया में विश्वास रखें।

मैं यह भी सुनिश्चित करता हूं कि भले ही कुछ लोग मेरे विरुद्ध षड्यंत्र रच रहे हों, परंतु मैं अपने राष्ट्र, समाज और संगठन के प्रति समर्पित रहकर धर्म, समाज और राष्ट्रहित में कार्य करता रहूंगा।

संबंधित पोस्ट

वृहदृ पौधारोक्षण एक पेड़ मॉ के नाम 2.0 के तहत् मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत बालोद श्री चंद्रकांत कौशिक जी की अध्यक्षता में 18 जुलाई को

Chunesh Sahu

ब्रेकिंग धमतरी: खदाननुमा तालाब में डूबने से बुजुर्ग की मौत, 24 घंटे बाद मिला शव, पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण…

Chunesh Sahu

पेड़ पर लटका मिला अज्ञात युवती का शव,क्षेत्र में सनसनी

Sakshi Bansod

बेटे की मृत्यु का गम मे माँ ने भी तोड़ दिया दम, एक साथ चिता पर जली माँ बेटे का शव,जिसने भी देखा नही रोक सका आँसू,पुरा गाँव हुआ गमगीन,जानिए पूरी खबर….

Chunesh Sahu

बैंक खाता को आधार से लिंक कराने की उप संचालक कृषि ने किसानों से की अपील प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना का लाभ लेने के मद्देनजर….

Chunesh Sahu

भाजपा विधायक मोहन उल्फत सिंह राठौर ने प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल से की मुलाकात, भितरवार विकास कार्यों समीक्षा

Sakshi Bansod