
बलौदा बाजार: छत्तीसगढ़ में इन दोनों फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर चोरी, डकैती,अवैध, का यह दूसरा मामला है.. इसके पहले रायपुर में फर्जी वर्दी धारी लुटेरों ने 60 लाख की वसूली की थी… बलौदा बाजार के ग्राम सोनाखान में यूपी पुलिस का ड्रेस पहन कर एक आरोपी गांव में अवैध वसूली कर रौप दिखा रहा था…इस फर्जी एस आई को गांव के लोगों ने तत्काल सोनाखान चौकी पर सूचना दी… सोनाखान चौकी की पुलिस ने यूपी के फर्जी एस आई अधिकारी को पकड़ कर पूछताछ की पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम रोशन गौतम चिनहट जिला लखनऊ उत्तर प्रदेश का निवासी है.. इसके पास से उत्तर प्रदेश पुलिस की वर्दी, कपड़ा, जूता, बेल्ट टोपी को जब्त किया गया.. आरोपी के खिलाफ धारा 204 बीएनएस अपराध पंजीबद्ध कर न्यायिक हिरासत के जेल भेज दिया गया…।





