hindmedianews
Breaking News
खेलदेश-विदेशब्रेकिंग न्यूज़

विजेता के साथ हारने वाली टीम भी होगी मालामाल,चैंपियंस ट्रॉफी में होगी पैसों की बारिश, ICC ने प्राइज मनी में किया भारी इजाफा

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

इसी महीने की 19 तारीख से पाकिस्तान और दुबई की संयुक्त मेजबानी में चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन होना है। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने शुक्रवार को चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए प्राइस मनी की घोषणा की है। इस बार पुरस्कार राशि में 53 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है। वहीं टीम इंडिया अपना पहला मुकाबला 20 फरवरी को बांग्लादेश के खिलाफ खेलेगी।

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए प्राइज मनी

चैंपियंस ट्रॉफी के लिए कुल 6.9 मिलियन डॉलर (करीब 59.62 करोड़ भारतीय रुपए) की प्राइज मनी का ऐलान किया गया। इसमें टूर्नामेंट का खिताब जीतने वाली टीम को 2.24 मिलियन डॉलर (करीब 19.46 करोड़ भारतीय रुपए) की प्राइज मनी दी जाएगी। इसके अलावा रनरअप रहने वाली टीम को 1.24 मिलियन (9.72 करोड़ भारतीय रुपए) की रकम दी जाएगी। यह में हुई पिछली चैंपियंस ट्रॉफी के मुकाबले 53% ज्यादा है। 2017 की कुल प्राइज मनी 28.88 करोड़ रुपए थी।

बाकी टीमों को भी मिलेगा करोड़ों का ईनाम
विजेता और उपविजेता के अलावा टूर्नामेंट की सेमीफाइनलिस्ट टीमों पर भी करोड़ों की बरसात होगी। सेमीफाइनलिस्ट रहने वाली टीमों को 5,60,000 डॉलर (4.86 करोड़ भारतीय रुपए) प्राइज मनी के रूप में दिए जाएंगे। इसके अलावा पांचवें और छठे पायदान पर रहने वाली टीमों को 3,50,000 डॉलर (3.04 करोड़ भारतीय रुपए) दिए जाएंगे। बाकी सातवें और आठवें पायदान पर रहने वाली टीमों को 1,40000 डॉलर (1.22 करोड़ भारतीय रुपए) दिए जाएंगे।

चैंपियंस ट्रॉफी की प्राइज मनी (USD डॉलर)

विजेता टीम – 2.24 मिलियन डॉलर (19.46 करोड़ भारतीय रुपए)

रनरअप – 1.24 मिलियन डॉलर (9.73 करोड़ भारतीय रुपए)

सेमीफाइनलिस्ट – 5,60,000 डॉलर (4.86 करोड़ भारतीय रुपए)

पांचवें एवं छठे नंबर की टीम – 3,50,000 डॉलर (3.04 करोड़ भारतीय रुपए)

सातवें या आठवें नंबर की टीम – 1,40000 डॉलर (1.22 करोड़ भारतीय रुपए)

ग्रुप स्टेज में जीत – 1,40,000 डॉलर (1.22 करोड़ भारतीय रुपए)

गारंटी मनी – 1,25,000 डॉलर (1.09 करोड़ भारतीय रुपए)

चैंपियंस ट्रॉफी के लिए 8 टीमें
बता दें कि चैंपियंस ट्रॉफी में कुल 8 टीमें हिस्सा लेंगी। इन टीमों में- भारत, पाकिस्तान, न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, अफगानिस्तान और बांग्लादेश शामिल है।

टूर्नामेंट की 8 टीमों को 2 ग्रुप में बांटा

  • ग्रुप-A में भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश और न्यूजीलैंड को रखा गया है।
  • ग्रुप-B में दक्षिण अफ्रीका, अफगानिस्तान, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड को रखा गया है।

20 फरवरी को होगा भारत का पहला मुकाबला

भारतीय टीम का पहला मैच 20 फरवरी को बांग्लादेश के खिलाफ और आखिरी मुकाबला 2 मार्च को न्यूजीलैंड के साथ होगा। सेमीफाइनल (4 और 5 मार्च) और फाइनल के लिए रिजर्व डे भी तय किया गया है। 8 टीमों के बीच यह टूर्नामेंट 19 फरवरी से 9 मार्च तक आयोजित होगा, जिसमें कुल 15 मैच खेले जाएंगे। भारत अपने तीनों ग्रुप स्टेज मैच UAE में खेलेगा। यदि भारत सेमीफाइनल और फाइनल के लिए क्वालीफाई करता है, तो ये मुकाबले भी UAE में हो सकता है।

संबंधित पोस्ट

मुख्यमंत्री की विधानसभा क्षेत्र में हो रही है सड़क निर्माण में गुणवत्ताहीन कार्य… मापदंड को अनदेखी… जांच के घेरे में ठेकेदार

Chunesh Sahu

“डोंगरी पंचायत की पचरी –पहली बरसात में ही चरमराई, भ्रष्टाचार की पोल खुली”….!

अजय महंत

वन में लगी आग को बुझाने में तत्परता दिखा रही विभाग, अन्य योजनाओं में गोल गोल

hindmedianews

अवैध शराब पर कबीरधाम पुलिस की प्रभावी कार्यवाही, 39 पौवा शराब जब्त

Sakshi Bansod

युवा छात्राओं के सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल, आत्म-छवि और आत्मविश्वास विकसित करने पर जोर

Sakshi Bansod

बसना ब्लॉक में गुरु ज्ञान प्रकाश पर्व: मंत्री खुशवंत साहेब बोले‘लालच में आकर धर्मान्तरण नहीं करना, सतनामी समाज ने औरंगजेब को चटाई थी धूल’

Sakshi Bansod