
मुख्यमंत्री की विधानसभा क्षेत्र में हो रही है सड़क निर्माण में गुणवत्ता हीन कार्य
दुर्ग बालोद बालोद दुर्ग जिले को जोड़ने वाली एकमात्र सड़क जो कि पाटन विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आता है. मुख्यमंत्री के विधानसभा क्षेत्र अरमरी खुर्द होकर अरमरीकला को जोड़ने के लिए सड़क निर्माण किया जा रहा है. जिसमें भारी अनियमितता सामने आ रही है. मिट्टी युक्त मुरूम का खुलकर उपयोग किया जा रहा है वही निर्माण कार्यों पर छोटे-छोटे पूल बनाए जा रहे हैं काफी लंबे अरसे के बाद ग्रामीणों की मांग पर वह सड़क निर्माण किया जा रहा है. जहां सड़क निर्माण किया जा रहा है वहां पर कहीं पर निर्माण से संबंधित सूचना बोर्ड नहीं लगाया गया है. जिसके कारण जानकारी नहीं हो पा रही है कि कौन से विभाग के द्वारा वह सड़क निर्माण किया जा रहा है. वही ठेकेदार के कर्मचारियों से बात करने पर पता चलता है कि पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों के देखरेख में सड़क निर्माण कार्य किया जा रहा है. निर्माण कार्य के दौरान कोई अधिकारी कर्मचारी मौजूद नहीं रहे भगवान भरोसे निर्माण कार्य किया जा रहा है. जिससे भारी अनियमितता हो रही है वही कुछ ग्रामीणों ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया निर्माण कार्य में लगे कुछ कर्मचारियों के द्वारा सड़क से संबंधित सड़क की खुदाई के दौरान मिट्टी को बेचा गया था. वहीं सड़क किनारे लगे कुछ पेड़ों को गोपनीय तरीके से बेच दिया गया इसकी जानकारी विभाग द्वारा नहीं दिया गया है, और भी कई जानकारियां उपलब्ध होगा अगले अंक में प्रकाशित होगा।।





