
छत्तीसगढ़ /धमतरी
छत्तीसगढ़ के धमतरी जिला में इन दिनों पुनः निजी अस्पताल संचालक की मनमानी और इलाज में घोर लापरवाही का ताजा मामला सामने आया है जिसमें सही इलाज न मिलने के कारण व्यक्ति की जिसको लेकर परिजनों ने मुख्यमंत्री, राज्यपाल, स्वास्थ्य मंत्री, स्वास्थ्य सचिव, जिला कलेक्टर समेत सभी ज़िम्मेदार को शिकायत कर कार्यवाही हेतू पत्र प्रेषित किया गया है।
अपको बता दें कि पुरा मामला धमतरी जिला मुख्यालय रोड पर स्थित एक निजी अस्पताल का है जहां पर पहले भी लापरवाही का मामला सामने आया था जिसे राजनीतिक पहुंच और तुष्टिकरण राजनीति के चलते छोटी अर्थदंड सहित भाविष्य हेतू चेतवानी दिया गया है लेकिन पुनः यह मामला प्रकाश में आया है जिसमें देखना होगा कि कार्यवाही होगी या पुनः राजनीतिक पहुंच के चलते मामले से ज़िम्मेदार आधिकार अपना किनारा कर लेंगे ।

मिली जानकारी मुताबिक धमतरी जिला निगम निवासी एक शिक्षक है जो बाहर ट्रेनिंग के दौरान AC के अधिक उपयोग के कारण सर्दी खांसी तकलीफ के चलते सरकारी अस्पताल के एमडी मेडिसिन के पास चिकित्सकीय परामर्श हेतू गए जिन्हे सिर्फ दवाएं देकर घर भेज दिया है।
वहीं जब हालत में सुधार नहीं हुआ तो पीड़ित को गांव से रुद्री रोड स्थित एक निजी अस्पताल में बाह्य रोगी विभाग में पर्ची बना कर रोग निदान की पहचान कर दवाइयां शुरू की गई……
लेकिन जब अचानक से हाथ पैरों में सूजन आने की वजह से धमतरी जिला स्थित निजी अस्पताल द्वारा मरीज को एम्बुलेंस के माध्यम से रायपुर स्थित नामी अस्पताल रेफर किया गया वहां धमतरी निजी अस्पताल में किए गए इलाज की इतिहास मुताबिक इलाज शुरू किया गया लेकिन बीमारी कुछ और ही निकली जहां दो सप्ताह से अधिक दिवस इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
जिसके बाद बीमारी की सही निदान न होने से गुस्साए परिजनों ने धमतरी जिला स्थित अस्पताल के खिलाफ सभी जिम्मेदार राजनेता और अधिकारियों को शिकायत भेज जांच की मांग की है जिसमें पुलिस विभाग अपने तरीके से जांच शुरू कर दी है।
बहरहाल देखना होगा कि ममाले में अब मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं स्वास्थ्य समिति के अध्यक्ष द्वार क्या कार्यवाही की जाती है…?.?.?…
चुनेश साहू 7049466638
चुनेश साहू 7049466638





