hindmedianews
Breaking News
छत्तीसगढ़धर्मब्रेकिंग न्यूज़

बसना ब्लॉक में गुरु ज्ञान प्रकाश पर्व: मंत्री खुशवंत साहेब बोले‘लालच में आकर धर्मान्तरण नहीं करना, सतनामी समाज ने औरंगजेब को चटाई थी धूल’

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

 

बसना/गढ़फुलझर। बसना ब्लॉक के ग्राम गढ़फुलझर में सतनामी समाज द्वारा आयोजित गुरु ज्ञान प्रकाश पर्व एवं संत समागम कार्यक्रम में श्रद्धा और उत्साह का माहौल देखने को मिला। आयोजन में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब, पूर्व मंत्री दयालदास बघेल, बसना विधायक डॉ. सम्पत अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में सतनामी समाज के लोग शामिल हुए।

कार्यक्रम की शुरुआत जोड़ा जैतखाम में ध्वज वंदन से हुई, जहां मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने ध्वज लगाकर ‘मनखे-मनखे एक समान’ का संदेश दिया। उन्होंने समाजजनों को संबोधित करते हुए गुरु वाणी के माध्यम से मानवता, समानता और सद्भाव का आह्वान किया।

मंत्री साहेब ने कहा— “आप सभी को गुरु ज्ञान प्रकाश पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं। गढ़फुलझर में संत समागम मेला लगा है, सभी बाबा गुरु घासीदास जी के बताए मार्ग पर चलें। बड़े- बड़े सब कहे, छोटे बने न कोई… और जो छोटा बन जात है, उससे बड़ा न कोई।”

धर्मांतरण के विषय पर उन्होंने स्पष्ट संदेश देते हुए कहा कि— “सतनामी समाज एक वीर, योद्धा और स्वाभिमानी समाज है। इस समाज ने इतिहास में औरंगजेब को दो बार धूल चटाई है। ऐसे साहसी समाज के लोग किसी छोटे-मोटे लालच में आकर धर्मांतरण जैसे कदम न उठाएं।”

गुरु घासीदास जी की जयंती पर्व के अवसर पर आयोजित यह संत समागम सामाजिक एकता, आध्यात्मिकता और संस्कृति के संरक्षण का संदेश देता रहा। सभा में उपस्थित लोगों ने गुरु परंपरा और सत्य के सिद्धांतों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

संबंधित पोस्ट

पंडरिया विधानसभा में 9 जनवरी को उप मुख्यमंत्री अरुण साव का होगा नगर आगमन

hindmedianews

महिलाओं की टीकाकरण में रही विशेष सहभागिता

Admin

पण्डरिया कॉलेज में हुआ छत्तीसगढ़िया ओलंपिक, अपनी खेल प्रतिभा दिखाओ- रवि मानिकपुरी

hindmedianews

महेश चंद्रवंशी पंडरिया विधान सभा सहित ठाठापुर क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रमों में हुए शामिल

hindmedianews

बरबांधा में किया गया जिला स्तरीय जैविक खेती मेला और जैविक हाट सह पोषक अनाज प्रदर्शनी का आयोजन

Chunesh Sahu

देश में आपातकाल लगाकर तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने भारत की आत्मा,लोकतंत्र पर प्रहार किया : भावना बोहरा

hindmedianews