hindmedianews
Breaking News
अन्यछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़मुंगेली

*अवैध धान पर हुई कार्रवाई, 264 क्विंटल से अधिक धान जप्त*

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

विपणन वर्ष 2025-26 में कलेक्टर कुन्दन कुमार के निर्देशानुसार अवैध धान के क्रय-विक्रय और भंडारण पर रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा कड़ी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में राजस्व विभाग, खाद्य विभाग एवं मण्डी की संयुक्त टीम द्वारा आविदा फूड ग्रेन्स सारधा में दबिश दी गई। लोरमी एसडीएम अजीत पुजारी ने बताया कि फर्म का ताला तोड़ कर अवैध रूप से संग्रहित धान की जप्ती की कार्यवाही की गई, जिसमें परिसर से एक पिकअप एवं एक माजदा गाड़ी में भरे 661 बारदानों सहित कुल 264 क्विंटल से अधिक धान जप्त कर कृषि उपज मंडी, लोरमी के सुपुर्द किया गया है।
जिला खाद्य अधिकारी  हुलेश डड़सेना ने बताया कि कलेक्टर के निर्देशन में जिले में अवैध धान भंडारण एवं परिवहन को रोकने जिले की सीमाओं एवं चेक पोस्ट पर चौकसी को और मजबूत करते हुए 24 घंटे निगरानी की जा रही है। इसके तहत संदिग्ध वाहनों परिवहन गतिविधियों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। पारदर्शी एवं निष्पक्ष धान खरीदी करने प्रशासन की टीम द्वारा सतत निगरानी रखी जा रही है। सभी आंतरिक चेक पोस्ट पर भी टीमों को तैनात किया गया है। गठित निगरानी दल द्वारा रात्रिकालीन गश्त के साथ ही संदिग्ध वाहनों की सघन जांच की जा रही है और मंडी अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार कार्यवाही की जा रही है।

संबंधित पोस्ट

*“छत्तीसगढ़ की विभूतियाँ: पद्म पुरस्कार प्राप्त महान व्यक्तित्वों की प्रेरक यात्रा – एक फोटो प्रदर्शनी”* *फोटो प्रदर्शनी 2 मार्च एवं 03 मार्च 2026 तक कला वीथिका*

Chunesh Sahu

कुल्हाड़ी से हमला कर जान से मारने की कोशिश करने वाले सरफिरा आरोपी गिरफ्तार, सिंघनपुरी जंगल का मामला 

hindmedianews

हार्डवेयर और पेंट की दुकान में भीषण आग, लाखों का नुकसान

Sakshi Bansod

नाबालिक बालिका से छेड़छाड़ कर धार-दार हथियार से वार करने वाले सरफिरे आशिक व एक साथी को थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्ता

hindmedianews

भोरमदेव महोत्सव का भव्य आयोजन…!!

aakashbanjare

सर्वेश्वरी समूह संस्थान के द्वारा कबीरधाम जिले में बैगा समुदाय व वनांचल क्षेत्र में निवासरत लोगों को बांट रहे निः शुल्क कंबल

hindmedianews