hindmedianews
Breaking News
छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़व्यापारस्वास्थ्य

कवर्धा वनमण्डल के जुनवानी स्व-सहायता समूह को किया गया सम्मानित

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

मिलेट्स कार्निवल संगोष्ठिी में कवर्धा वनमण्डल के जुनवानी स्व-सहायता समूह को सम्मानित किया गया

रायपुर/कबीरधाम : इंडियन इंस्ट्यिूट आफ मिलेट्ल रिसर्च हैदराबाद तथा छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज सहकारी संघ रायपुर के संयुक्त तत्वाधान में दिनांक 17 फरवरी 2023 से 19 फरवरी 2023 तक, सुभाष स्टेडियम रायपुर , पोष्टिक धान्य (मिलेट्स कार्निवल) का आयोजन किया गया। मिलेट प्रसंस्करण संगोष्टी में श्री चूड़ामणी सिंह,

वनमंडलाधिकारी, कवर्धा ने बताया कि छत्तीसगढ़ राज्य में संग्रहित मिलेट्स का 50 प्रतिषत कोदो, कुटकी व रागी कवर्धा (कबीरधाम) जिले में उपार्जित किया जाता है। अभी हम स्वादिष्ट फूड पर ध्यान देते है, हेल्दी फूड पर नही। जबकि पौष्टिक भोजन भी स्वास्थ्य वर्धक होता है जैसेः- कोदो, कुटकी व रागी के व्यंजन भी गुणकारी व लाभकारी होते है। इनमें प्रोटीन, रेषा, कैल्षियम प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। अतः हमे दैनिक खान-पान में मिलेट्स का उपयोग करना चाहिए।यह भी जानकारी दिया गया कि कवर्धा वनमण्डल में 05 वन धन केन्द्रो में से चार केन्द्र 1 बोड़ला, 2जुनवानी, 3 रेगाखार तथा 4 तरेगांव में कोदो, कुटकी प्रसंस्करण की मशीने लगा दी गई है। वन धन केन्द्र प्रभारी समूह कोदो, कुटकी व रागी क्रय कर उसका प्राथमिक प्रसंस्करण कर कोदो से कोदई, कुटकी से कुटकी चावल तथा रागी आटा तैयार कर रहे है। मिलेट्स कार्निवल में इन समूहो द्वारा तैयार किये गये कोदो चावल, कुटकी चावल तथा कोदो, कुटकी तथा रागी आटा को प्रदर्षन हेतु रखने पर रायपुर शहरवासियो द्वारा इन उत्पादो की वृहद मात्रा में खरीदी की गई। इससे स्पष्ट है कि जन समान्य पोष्टिक धान्य को अपनाने के लिये तैयार है।

मिलेट्स कार्निवल के समापन समारोह में कवर्धा जिले के प्राथमिक लघु वनोपज सहकारी समिति जुनवानी के प्रबंधक श्री बसंत मानिकपुरी तथा दुर्गा स्व-सहायता समूह के अध्यक्ष एवं सचिव को सर्वाधिक कोदो, कुटकी उपार्जन करने तथा प्राथमिक प्रसंस्करण करने पर प्रशस्ति पत्र तथा स्मृति चिन्ह भी माननीय कृषि मंत्री श्री रविन्द्र चैबे जी के द्वारा प्रदाय कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर श्री संजय शुक्ला वन बल प्रमुख, डाॅ. तरूण बजाज डायरेक्टर ए.पी.ई.डी.ए., डाॅ. हुलास पाठक पी.आई.सी.ई.ओ, आर.ए.बी.आई.जी.के.वी., प्रोफेेसर राम कुमार कांकाणी डायरेक्टर आई.आई.एम. रायपुर तथा गणमान नागरिक उपस्थित थे तथा प्रबंध संचालक

जिला यूनियन, कवर्धा रहे ।

संबंधित पोस्ट

क्या राजस्व विभाग में सब कुछ सही..सही…?.?.?. दुर्ग संभाग में तहसीलदार निलंबित… सूरजपुर, दुर्ग,बिलासपुर जिलों में पटवारियों पर जीरो टॉलरेंस की नीतियां… धमतरी में कोटवार पर भी आंच नहीं  कलेक्टर परिसर में जलता युवक… नगरी में भटकता किसान… जिला प्रशासन मौन….???

Chunesh Sahu

शिक्षा के उजियारे से रोशन होगा छत्तीसगढ़-रवि मानिकपुरी

hindmedianews

कलेक्टर कॉलोनी शिव मंदिर में भव्य शिव महापुराण कथा का आयोजन, श्रद्धा और भक्ति से सराबोर हुआ नगर

hindmedianews

*विभिन्न गांवों के फाग प्रतियोगिता में शामिल हुईं जिला पंचायत अध्यक्ष तारणी पुष्पेंद्र चंद्राकर*

Chunesh Sahu

राज्य के सभी परिवारों को राशन उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता-केबिनेट मंत्री श्री अकबर

hindmedianews

इतवारी बाजार में प्लास्टिक हटाओ थैला अपनाओ अभियान के साथ पर्यावरण योद्धा और इको फ्रेंडली मम्मी एवं बच्चों का हुआ सम्मान*

Chunesh Sahu