hindmedianews
Breaking News
कबीरधामछत्तीसगढ़धर्मब्रेकिंग न्यूजब्रेकिंग न्यूज़

कलेक्टर कॉलोनी शिव मंदिर में भव्य शिव महापुराण कथा का आयोजन, श्रद्धा और भक्ति से सराबोर हुआ नगर

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow


कवर्धा। कलेक्टर कॉलोनी स्थित शिव मंदिर प्रांगण में मैत्री महिला मंडली के तत्वावधान में भव्य श्री बाबा बैद्यनाथ शिव महापुराण कथा का आयोजन श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ किया जा रहा है। मैत्री महिला मंडली द्वारा बीते 20 वर्षों से अधिक समय से प्रति वर्ष शिव महापुराण, श्रीमद्भागवत कथा सहित विभिन्न धर्मग्रंथों के नियमित आयोजन कर धार्मिक चेतना को सुदृढ़ किया जा रहा है। इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए नववर्ष की शुरुआत के अवसर पर इस वर्ष शिव महापुराण कथा का आयोजन किया गया है।
यह धार्मिक महाकथा 7 जनवरी 2025 से 15 जनवरी 2025 तक प्रतिदिन भक्तिमय वातावरण में आयोजित की जा रही है, जिसमें नगर सहित आसपास के क्षेत्रों से श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। कथा स्थल पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रहती है, वहीं संध्या काल में पूरा परिसर हर-हर महादेव के जयघोष से गूंज उठता है।
इस पावन अवसर पर कथा व्यास पंडित गौरी शंकर शर्मा द्वारा शिव महापुराण की अमृतमयी कथाओं का भावपूर्ण एवं सरल शैली में वर्णन किया जा रहा है। उनके ओजस्वी प्रवचनों के माध्यम से भगवान शिव की महिमा, भक्ति, वैराग्य और मानव जीवन में शिव तत्व के महत्व को विस्तार से समझाया जा रहा है।
कथा के दौरान सैकड़ों महिलाएं एवं पुरुष श्रद्धालु प्रतिदिन शिव महापुराण की कथा का रसपान कर रहे हैं। भक्ति और भक्त की दिव्य लीलाओं का वर्णन सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो रहे हैं। बाबा बैद्यनाथ शिवमहापुराण के अमृतमय भक्ति सागर में डूबे श्रद्धालु आत्मिक शांति और आध्यात्मिक तृप्ति का अनुभव कर रहे हैं।
कथा स्थल को आकर्षक ढंग से सजाया गया है, वहीं व्यवस्थाओं में महिला मंडली की सक्रिय भूमिका सराहनीय बनी हुई है। आयोजन को लेकर नगर में धार्मिक वातावरण निर्मित हुआ है और श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है।
यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का केंद्र बना हुआ है, बल्कि समाज में संस्कार, एकता और आध्यात्मिक चेतना को भी सशक्त कर रहा है।

संबंधित पोस्ट

Chunesh Sahu

BEO साहब की ‘जांच टीम’ बन गई… पर अब तक ‘चुप्पी’ की चादर ओढ़े बैठा है विभाग! बच्चों से ढोवाया गया बेंच, लेकिन कार्रवाई का नामोनिशान नहीं!

घोटाला:भाजपा के कार्यकर्ता बना था सहकारी समिति अध्यक्ष, घर से निकला 700 कट्टी धान का जखीरा

dharmchandrakar

राजनांदगांव में नाटक का मंचन,,,,,,

Chunesh Sahu

*वन्य प्राणी तेंदुआ खाल की तस्करी करते हुए 03 आरोपी गिरफ्तार* *तेंदुआ खाल को बोरी में भरकर बिक्री करने तलाश रहा था ग्राहक* *घेराबंदी कर सायबर एवं थाना नगरी पुलिस की संयुक्त टीम ने धर दबोचा* *करीबन 13.83 लाख रुपए कीमती वन्य प्राणी तेंदुआ की खाल एवं प्रयुक्त दो मोटर सायकिल,मोबाइल आरोपी से की गई जप्त*

Chunesh Sahu

पंडरिया विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से पंडरिया एवं इंदौरी में मिनी स्टेडियम निर्माण हेतु 4 करोड़ रुपये की मिली स्वीकृति

hindmedianews