hindmedianews
Breaking News
कबीरधामछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़

छत्तीसगढ़ में पहली बार जीपीएस टैग वाला प्रवासी पक्षी व्हिम्ब्रेल कैमरे में हुआ कैद

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow
छत्तीसगढ़/कवर्धा : यह कार्य पक्षी प्रेमी डा. हिमांशु गुप्ता के साथ रायपुर के  जागेश्वर वर्मा और कवर्धा के श्री अविनाश भोई की टीम ने इसकी फोटोग्राफी की है। भारत के शोधकर्ताओं, विज्ञानियों और पक्षी प्रेमियों के साथ ई बर्ड से जुड़े लोगों के सहयोग से यह कार्य हुआ है।
दरअसल, यह पक्षी कई महासागर और महाद्वीप को पार करने में माहिर है। व्हिंब्रेल पक्षी घुमावदार चोंच और धारीदार सिर के साथ आसानी से शिकार कर लेता है। पानी के आसपास पाए जाने वाले सभी कीड़े मकोड़े इसका आहार होते हैं। इसके प्रवास और पसंदीदा क्षेत्र को सैटेलाइट टैगिंग की मदद से पड़ताल किया जा रहा है। छत्तीसगढ में प्रवासी पक्षियों के अध्ययन में जीपीएस टैगिंग वाला व्हिम्ब्रेल पक्षी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इसमें पीले रंग का टैग लगा हुआ है। पक्षी प्रेमियों का मानना ही कि जियो टैगिंग से प्रवासी पक्षी के भ्रमण काल , क्षेत्र , पसंदीदा वातावरण का अध्ययन करने में मदद मिले।
यह पक्षी भूमध्य सागर से लगे क्षेत्रों में निवास करता है। प्रजनन के लिए विंबरेल पक्षी एशिया और यूरोपीय देशों में हजारों किलोमीटर की उड़ान भरकर जाता है। इसी प्रक्रिया के दौरान आज कल बेमेतरा और खैरागढ़ क्षेत्रों में झीलों के पास देखा गया है। लंबे पैर लंबी चोंच और भूरे धब्बों वाला यह पक्षी आज कल पक्षी प्रेमियों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

संबंधित पोस्ट

नवीन धान पंजीयन, कैरीफारवर्ड, संसोधन की तिथि बढ़ी

hindmedianews

कलेक्टर ने औंधी में अति गंभीर कुपोषित बच्चों को दिए जाने वाले भोजन का किया अवलोकन

Admin

दिव्यांगजनों के प्रशिक्षण के लिए मंगाए गए आवेदन उप संचालक समाज कल्याण विभाग

Chunesh Sahu

*अवैध धान पर हुई कार्रवाई, 264 क्विंटल से अधिक धान जप्त*

rakeshbhaskar

CGBSE 10वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का टाइम टेबल जारी 21 फरवरी से 13 मार्च तक आयोजित होंगी परीक्षाएं, एक ही पाली में होंगे सभी पेपर

Sakshi Bansod

दर्री में वर्षों बाद गूंजा रंगमंच*: *मौरध्वज (शेर का भोजन) नाटक*का हुआ भव्य मंचन*

Chunesh Sahu