hindmedianews
Breaking News
अन्य

अगस्त से होने वाली बार की परीक्षाएं स्थगित, वकीलों को आर्थिक मदद के लिए दाखिल होगी याचिका

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

नई दिल्ली, पीटीआइ। बार काउंसिल ऑफ इंडिया (बीसीआइ) ने 16 अगस्त से प्रस्तावित ऑल इंडिया बार एक्जामिनेशन (एआइबीई) को स्थगित कर दिया है। काउंसिल ने यह फैसला कोरोना वायरस के संक्रमण के हालात और इसके चलते देश के कई इलाकों में लगी आवागमन पर रोक के चलते लिया है। साथ ही परीक्षा के लिए आवेदन स्वीकार करने की तिथि भी 31 अगस्त तक के लिए बढ़ा दी है।

एआइबीई में एलएलबी या एलएलएम उत्तीर्ण वे व्यक्ति बैठ सकते हैं जो वकालत करने के इच्छुक होते हैं। अधिवक्ताओं की शीर्ष संस्था बीसीआइ का चुनाव विभिन्न प्रदेशों में निर्वाचित बार काउंसिलों के पदाधिकारी और सदस्य करते हैं। जल्द ही बीसीआइ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर सरकार के लिए वकीलों को आर्थिक सहायता देने का आदेश जारी करने की मांग करेगी। याचिका में जरूरतमंद वकीलों को मामूली दर तीन लाख रुपये का कर्ज दिलाए जाने की भी मांग की जाएगी।

इस आशय का फैसला बुधवार को बीसीआइ की सभी राज्यों के बार काउंसिल सदस्यों और हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के सदस्यों की वर्चुअल मीटिंग में लिया गया। मीटिंग में वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने कहा कि वायरस संक्रमण के चलते देश में महीनों से अदालतों का कामकाज बाधित है। इसके चलते बड़ी संख्या में वकील आर्थिक दिक्कतों का सामना कर रहे हैं। ऐसे सभी वकीलों को अविलंब सरकारी मदद की जरूरत है।

संबंधित पोस्ट

*गुण्डरदेही में संपन्न हुआ ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान’, वरिष्ठ नेताओं ने किया मार्गदर्शन* “दो दिवसीय कार्यशाला में कार्यकर्ताओं ने सीखी संगठन की बारीकियां, प्रधानमंत्री की ‘मन की बात’ से हुआ समापन

Chunesh Sahu

परिक्षेत्रीय साहू समाज कलंगपुर द्वारा भक्त माता कर्मा की जयंती बड़ी धूमधाम से मनाया गया,

Chunesh Sahu

*दलहन तिलहन को बढ़ावा देने योजना तहत वितरित की जा रही चना का बीज….* *जनपद अध्यक्ष गूंजा साहू ने किया शुभारंभ…* *वर्मा खाद और गौमूत्र से बने ब्रह्मास्त्र वितरित…*

Chunesh Sahu

Chunesh Sahu

*ग्राम घोघोपुरी मे राजीव मितान युवा क्लब  का हुआ गठन….* *सर्वसम्मति से बिरेन्द्र साहू चुना गया अध्यक्ष….*

Chunesh Sahu

The game of AUTOPSY..part_2 *नोटिस के खेल में डॉक्टर फेल… जांच समिति करेंगी कार्यवाही….* *बड़ी कार्यवाही होने के आसार…..जांच समिति में होगी फिर से खेला या….??.??..*

Chunesh Sahu