hindmedianews
Breaking News
अन्यछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़मुंगेली

प्रधान पाठक अशोक टोण्डे ने निजी व्यय से बदली सरकारी स्कूल की तस्वीर

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

*आकर्षक साज सज्जा से सुशोभित हुआ शासकीय प्राथमिक शाला सेनगुड़ा, विद्यार्थियों के चेहरे पर लौटी मुस्कान*
लोरमी । शिक्षा के क्षेत्र में एक प्रेरणादायक एवं अनुकरणीय उदाहरण सामने आया है विकास खण्ड लोरमी अंतर्गत संकुल केन्द्र लीलापुर के शासकीय प्राथमिक शाला सेनगुड़ा के प्रधान पाठक अशोक कुमार टोण्डे ने अपने निजी व्यय से विद्यालय को आकर्षक एवं ज्ञानवर्धक रूप में सजाकर एक सराहनीय कार्य किया है।
विद्यालय परिसर में रंग-रोगन, दीवारों पर शैक्षणिक चित्र, नैतिक मूल्यों से जुड़े प्रेरक सुविचार एवं स्वच्छता, पर्यावरण तथा रचनात्मक सजावट कराई गई है। इससे विद्यालय का वातावरण न केवल सुंदर हुआ है, बल्कि विद्यार्थियों में सीखने के प्रति रुचि,उत्साह,आत्मविश्वास और अपनत्व की भावना भी विकसित हुई है। प्रधान पाठक श्री टोण्डे का कहना है कि जब वातावरण अच्छा होता है तो शिक्षा अपने आप प्रभावी हो जाती है।बच्चे अब प्रसन्नता के साथ विद्यालय आ रहे हैं और पढ़ाई में अधिक मन लगा रहे हैं तथा सीखने के प्रति उनकी जिज्ञासा बढ़ी है।विद्यालय का सकारात्मक और आकर्षक वातावरण बच्चों के सर्वांगीण विकास में सहायक होता है।
विद्यालय में हुए इस सकारात्मक परिवर्तन की अभिभावकों, ग्रामवासियों एवं शिक्षा विभाग द्वारा प्रशंसा की जा रही है।

संबंधित पोस्ट

*शहर से लगे गांव में धड़ल्ले से पैर पसार रहे भू-माफिया..* *जिम्मेदार अधिकारियों के चुप्पी से उठ रहे सवाल…..*

Chunesh Sahu

ठेकेदार निगम व आम जनमानस के बीच सेतु का काम करते हैं ः रामू रोहरा ठेकेदार एसोशियन ने किया महापौर का सम्मान

Chunesh Sahu

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने मनाया गुरु पूर्णिमा महोत्सव.

Chunesh Sahu

जिला चिकित्सालय का ओपीडी खुलने के समय में हुआ संशोधन सुबह 9 से दोपहर 01 और शाम 5 से 7 बजे तक रहेगा खुला

Chunesh Sahu

मुंगेली वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (भा.पु.से.) के निर्देशन मे थाना अजाक द्वारा बलात्कार, एससी एसटी एक्ट के प्रकरण मे 01 आरोपी को किया गया गिरफ्तार

Sakshi Bansod

गंडई पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 किलो गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार

Sakshi Bansod