hindmedianews
Breaking News
अन्यछत्तीसगढ़धमतरीब्रेकिंग न्यूज

*ख़बर का बड़ा असर !….* *10 माह से भटक रहे किसान का काम एक दिन में हुआ पूरा…*

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

 

हिन्द मीडिया न्यूज़, धमतरी।
@चुनेश_साहू 9111988965

 

हिन्द मीडिया न्यूज़ टीम द्वारा प्रमुखता से प्रकाशित की गई खबर का एक बार फिर बड़ा असर देखने को मिला है। हमारी टीम ने धमतरी जिले के कुकरेल तहसील के ग्राम छूही में एक किसान को हो रही(कथित) गंभीर परेशानी को उजागर किया था। यह मामला एक वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी (तत्कालीन कलेक्टर) के स्पष्ट आदेश के बावजूद राजस्व रिकॉर्ड में त्रुटि सुधार न होने और कथित तौर पर निचले स्तर के कर्मचारी द्वारा किसान को गुमराह किया जा रहा था , इंतजार में 10 महीने से किसान को परेशान किए जाने से जुड़ा था।
पूर्व में प्रकाशित खबर में बताया गया था कि किस तरह एक गरीब किसान अपनी खरीदी गई भूमि के बंदोबस्त त्रुटि सुधार के लिए लगातार कलेक्टर कार्यालय और तहसील के चक्कर लगा रहा था। किसान का कब्ज़ा सत्यापित होने और शासकीय भूमि प्रभावित होने के कारण, मामला सर्वोच्च जिला अधिकारी के पास भेजा गया था, जिन्होंने नियमानुसार त्रुटि सुधार का आदेश फरवरी 2025 में ही पारित कर दिया था। इसके बावजूद, पटवारी द्वारा आदेश को ‘त्रुटिपूर्ण’ बताकर काम टाला जा रहा था ।

ख़बर प्रकाशन के तुरंत बाद सक्रिय हुआ राजस्व अमला:

हिन्द मीडिया न्यूज़ में खबर प्रकाशित होते ही राजस्व अमला सक्रिय हो गया। उच्च अधिकारियों ने मामले को अत्यंत गंभीरता से लिया और तत्काल हस्तक्षेप किया। इसका परिणाम यह हुआ कि जो काम किसान के लिए 10 महीने से लंबित था, वह एक ही दिन में पूरा कर दिया गया। किसान के अभिलेखों में आवश्यक सुधार कर उसे भूमि का स्वामित्व प्रदान कर दिया गया।
न्याय मिलने के बाद पीड़ित किसान ने हिन्द मीडिया न्यूज़ टीम का हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया है, जिसने उनकी आवाज को प्रशासन तक पहुँचाया और उन्हें 10 महीने की लंबी जद्दोजहद के बाद राहत दिलाई। यह घटना दर्शाती है कि मीडिया की सक्रियता से प्रशासनिक लापरवाही और अनियमितताओं , लिपिकीय त्रुटियों पर अंकुश लगाया जा सकता है।

बहरहाल अभी और भी ऐसे मामले सामने आने है जिसमें शासकीय भूमियों में पटवारियों द्वारा खेल कर के निजी बनाया गया है उन मामलों का भी लगातार परत दर परत खुलासा किया जाएगा, साथ ही जिला प्रशासन और राजस्व अमला को आईना दिखाने का काम जारी रहेगा जिला प्रशासन के मुखिया भी इन मामलों में उचित कार्यवाही करेंगे वहीं राजस्व मंत्री से भी लगातार जारी अनियमितताओं के विषय में पक्ष प्रकाशन हेतु किया जाएगा।

 

चुनेश साहू 9111988965
हिन्द मीडिया न्यूज़ टीम

संबंधित पोस्ट

शराब दुकान के विरोध, में ग्रामीणो ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

rakeshbhaskar

*शहर के ढाबों में ढालती शाम… छलकती जाम… आबाकरी विभाग मेहरबान… कोई न करें परेशान…*

Chunesh Sahu

_लिलेश साहू बने रायपुर संभाग युवा प्रकोष्ठ के संयुक्त सचिव_*

Chunesh Sahu

सिर्फ एक ही बस के ऊपर हुई कार्यवाही, चर्चा का विषय

hindmedianews

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के सचिव श्री मोहम्मद कैसर अब्दुल हक ने जल जीवन मिशन के कार्यों का किया निरीक्षण

Admin

कांग्रेस प्रत्याशी पर हमला, बाल-बाल बचीं उम्मीदवार, कार पर किया पथराव

Sakshi Bansod