hindmedianews
Breaking News
कबीरधामछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़शिक्षा

राष्ट्रीय हिंदी दिवस के अवसर पर “राष्ट्र गौरव सम्मान” से सम्मानित हुए शिवकुमार बंजारे

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

 

कवर्धा- राष्ट्रीय हिंदी दिवस के अवसर पर शिवकुमार बंजारे को राष्ट्र गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया। 14 सितंबर 1949 को हिंदी को राजभाषा का दर्जा दिया गया। लिहाजा इस दिन को हिंदी दिवस के रूप में मनाया जाता है। संविधान सभा ने देवनागरी लिपि वाली हिंदी को वर्ष 1949 में आज ही के दिन संविधान सभा ने भारत की राजभाषा घोषित किया। शान्ती फाउंडेशन गोण्डा कार्य क्षेत्र सम्पूर्ण भारत के द्वारा राष्ट्रीय हिन्दी दिवस 14 सितम्बर पर राष्ट्रीय कवि सम्मेलन एंव सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम संयोजक सुनील कुमार आनन्द ने बताया की हिन्दी हमारी मातृभाषा है इसके सम्मान में हर वर्ष कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। कार्यक्रम आयोजक पिंकी देवी अध्यक्ष शान्ती फाउंडेशन, सचिव गया प्रसाद आनन्द, संस्थापक शिव प्रसाद आनन्द, मीडिया प्रभारी संजय कुमार, मुख्य अतिथि रमेश आनन्द प्रधानाचार्य शान्ती मेमोरियल स्कूल अशोकपुर टिकिया वजीरगंज गोण्डा ने बताया की हिन्दी के उत्थान के लिए कवियों, साहित्यकारों की रचनाओं को सुनकर मन को बहुत खुशी हुई। सभी को इस अवसर पर हिन्दी राष्ट्र गौरव सम्मान 2024 से अलंकृत किया गया। जिसमें शिवकुमार बंजारे छत्तीसगढ़, चारु मित्रा आगरा उत्तर प्रदेश, हरिमोहन गुप्ता हमीरपुर, सीमा राजन बंदायू, प्रीति सिंह गाजीपुर सहित कई उत्कृष्ट कवियों ने अपनी रचना को प्रस्तुत किया जिन्हें उनके अमूल्य योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

संबंधित पोस्ट

हरेली त्यौहार के अवसर पर युवा ब्राम्हण समाज बालोद के नेतृत्व में किया गया वृक्षारोपण,,

Chunesh Sahu

बीजापुर-दंतेवाड़ा सीमा पर भीषण मुठभेड़ 12 नक्सली ढेर, DRG के 3 जवान शहीद, 2 घायल

Sakshi Bansod

रमतला पंचायत बना मनरेगा घोटाले का अड्डा: अधिकारियों की सरपरस्ती में मशीनों का खेल, मजदूरों का हक कुचला 

hindmedianews

महिला बाल विकास विभाग गुरुर द्वारा पोषण माह का हुआ समापन,,

Chunesh Sahu

वृहदृ पौधारोक्षण एक पेड़ मॉ के नाम 2.0 के तहत् मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत बालोद श्री चंद्रकांत कौशिक जी की अध्यक्षता में 18 जुलाई को

Chunesh Sahu

*नगर भखारा के प्रधानपाठक श्री जीवन लाल साहू हुवे सम्मानित*

Chunesh Sahu