hindmedianews
Breaking News
छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़

रेस्क्यू टीम तमिलनाडु से कबीरधाम जिले के चार बंधक श्रमिकों को लेकर पहुची कवर्धा

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow


कलेक्टर, एसपी और श्रमपदाधिकारी ने श्रमिकों, रेस्क्यू टीम का कलेक्टोरेट परिसर में किया स्वागत
 
कवर्धा, 15 अक्टूबर 2022। तमिलनाडु के करूर जिले में बंधक बनाए गए छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले के चार श्रमिकों को रेस्क्यू टीम छत्तीसगढ़ के कबीरधाम सकुशल वापस लौट आई है। सभी श्रमिको ने अपने जिले की धरती पर कदम रखते ही सबसे पहले धरती माता को  प्रणाम किया। श्रमिको ने सकुशल कबीरधाम वापस लौटने पर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल, कैबिनेट मंत्री श्री मोहम्मद अकबर, कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे और पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेंद सिंह के प्रति आभार जताते हुए धन्यवाद दिए।
रेस्क्यू टीम द्वारा बंधक से मुक्त कराकर छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिला पहुंचने पर कलेक्टर  श्री जनमेजय महोबे, पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेंद सिंह और श्रमपदाधिकारी श्री शोएब काजी ने श्रमिकों और रेस्क्यू टीम का कलेक्टोरेट परिसर में सभी का स्वागत किया। कलेक्टर और एसपी ने सभी श्रमिकों से चर्चा कर उनका हाल-चाल जाना। कलेक्टर ने सभी का प्राथमिक स्वाथ्य परीक्षण कराने के लिए निर्देश दिए। कलेक्टर श्री महोबे ने बताया कि स्वास्थ्य परीक्षण कराने के बाद ही सभी श्रमिकों को सकुशल उनके घर पहुंचाया जाएगा। कलेक्टर और एसपी ने रेस्क्यू टीम को मिशन सफल के लिए बधाई दी।
उल्लेखनीय है कि वनांचल क्षेत्र, पंडरिया विकासखंड के ग्राम पंचायत अमानिया के आश्रित गांव अमलीटोला के 4 युवा बैगा के तमिलनाडु राज्य में ठेकेदार द्वारा बंधुआ मजदूर बनाए जाने की जानकारी मिलने पर कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे ने गंभीरता से लेते हुए तत्काल संज्ञान में लिया और 5 सदस्यीय अधिकारियों की टीम गठित की। 5 अक्टूबर को थाना कुकदूर में करन सिंह बैगा के पिता रूपसिंह बैगा के द्वारा शिकायत की गई थी, जिस पर संज्ञान लेते हुए 06 अक्टूबर को पुष्टि किए जाने के उपरांत 6 अक्टूबर को कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे ने करूर जिला कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, श्रमायुक्त को तथ्य की गंभीरता से अवगत कराया एवं तत्काल कार्यवाही करने के लिए पत्र प्रेषित किया। 7 अक्टूबर को बंधक श्रमिकों के सकुशल वापसी के लिए जिला स्तर पर 5 सदस्यीय टीम जिसमें नायब तहसीलदार, श्रम निरीक्षक, जिला बाल संरक्षण अधिकारी, पुलिस निरीक्षक एवं प्रधान आरक्षक रवाना हुई थी। रेस्क्यू टीम पहुंचने पर कलेक्टर श्री महोबे के तमिलनाडु के करूर जिले के कलेक्टर से सतत रूप से दुरभाष के माध्यम से संपर्क बनाएं रखा जिसके वजह से रेस्क्यू टीम को वहां मदद मिलती रही। स्थानीय जिला प्रशासन के निर्देश पर करूर जिले के ई.सी.सी. फैक्ट्री में उच्च स्तरीय जांच कराई। जांच में जिले के नौजवान बंधक पाए गए जिन्हे छुडाया गया एवं बंधक विमुक्ति प्रमाण पत्र जारी किया गया। केन्द्र सरकार के प्रावधानों के तहत विमुक्ति प्रमाण पत्र के साथ तत्काल सहायता राशि 30 हजार रूपए प्रति बंधक के मान से दी जाती है, इसके लिए भी कलेक्टर श्री महोबे ने पुनः करूर कलेक्टर, तमिलनाडु को नियमों के तहत राशि दिलाने के लिए कहा गया है।

संबंधित पोस्ट

*कबड्डी हमारा प्राचीन खेल, इसके उत्थान के लिए हरसंभव प्रयास करना चाहिए : पुष्पेंद्र चंद्राकर*

Chunesh Sahu

जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा वर्ष 2023अंतिम तिथि,08 फरवरी तक कर सकते है आवेदन

hindmedianews

*पूर्व में ट्रांसफार्मर चोरी के मामले में जप्त पिकअप वाहन निकला बेचा हुआ दुसरे पिकअप वाहन का रजिस्ट्रेशन नंबर* *दूसरे वाहन का रजिस्ट्रेशन नंबर लिख कर चलाने पर धोखाधड़ी का अपराध पाये जाने से धारा 420,473 भादवि.के तहत की गई कार्यवाही*

Chunesh Sahu

छत्तीसगढ़ में जो कमीशनखोरी चल रही है, भूपेश बघेल को देखते ही पूरे छत्तीसगढ़ का युवा कहता है 30 टका भूपेश कका : अमित शाह

hindmedianews

परिक्षेत्र  साहू समाज कोसागोदी एवं सनौद का शपथ ग्रहण समारोह एवं पूर्व पदाधिकारियों का विदाई सम्मान कार्यक्र

Chunesh Sahu

थाना कोतवाली में लामबंद हुए चंद्रवंशी समाज, मारपीट व जानलेवा हमले के आरोपियों पर कार्रवाई की मांग

hindmedianews