hindmedianews
Breaking News
अन्यछत्तीसगढ़

*कबड्डी हमारा प्राचीन खेल, इसके उत्थान के लिए हरसंभव प्रयास करना चाहिए : पुष्पेंद्र चंद्राकर*

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

*कबड्डी हमारा प्राचीन खेल, इसके उत्थान के लिए हरसंभव प्रयास करना चाहिए : पुष्पेंद्र चंद्राकर*

 

   *बालोद :-* गुंडरदेही ब्लॉक के ग्राम पंचायत मोखा में नवयुवा गणेशउत्सव समिति एवं समस्त ग्रामवासियों द्वारा बस स्टैंड के समीप एकदिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के समापन सत्र में मुख्य अतिथि के रूप पूर्व जिला पंचायत सदस्य पुष्पेंद्र चंद्राकर शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता रजोली के सरपंच त्रयोदश मुकेश, विशिष्ट अतिथि भूपत साहू कुम्हली, मोतीराम साहू आदि शामिल हुए। समापन समारोह में अतिथियों ने सभी खिलाडियों का उत्साहवर्धन किया तथा विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरण किया। संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि पुष्पेंद्र चंद्राकर ने कहा कि कबड्डी सचमुच हमारा एक प्राचीन खेल है, जो भारत की संस्कृति और इतिहास में गहराई से जुड़ा हुआ है। इसका उत्थान हरसंभव प्रयास से किया जा सकता है, जिसके लिए शिक्षा और खेल को जोड़ना, सामुदायिक स्तर पर बढ़ावा देना, और प्रो कबड्डी लीग जैसे पेशेवर मंचों का समर्थन करना चाहिए। इसके माध्यम से शारीरिक फिटनेस, टीम भावना, और भारतीय परंपराओं को बढ़ावा मिलता है। इस दौरान समिति के सदस्यगण मूलचंद, नूतन, पारसमणी, मनीष,खोमेंद्र, टेकराम,नवीन, नंदकुमार, खेमलाल,टेमन, डीकेश्वर, दुष्यंत,जीतू यादव, कमल,मोंनू, भूपेंद्र, महेश्वर,योगेश, राजू, सोहन,बलराम मनस्वी,पंकज, सागर, भावेश तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति रही।

 

2.*गणेशउत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन, पुष्पेंद्र चंद्राकर ने किया शुभारंभ*

    *बालोद :-* गुंडरदेही क्षेत्र के ग्राम खुटेरी में नवयुवा एकता गणेशउत्सव समिति द्वारा आयोजित मयारू दौना सांस्कृतिक कार्यक्रम की मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई। कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व जिला पंचायत सदस्य पुष्पेंद्र चंद्राकर शामिल हुए तथा दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम का दर्शकों ने भरपूर लुत्फ़ उठाया तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम ने सभी का मन मोह लिया। पारंपरिक नृत्य और गीतों ने पूरे वातावरण को जीवंत बना दिया। पूर्व जिला पंचायत सदस्य पुष्पेंद्र चंद्राकर ने आयोजक तथा कलाकारों का उत्साहवर्धन किया और उनकी कला की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस तरह के सांस्कृतिक आयोजन गांव की सामाजिक एकता और परंपरा को मजबूत करते हैं।कार्यक्रम के बाद उन्होंने ने ग्रामीणों से सीधी मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना और निराकरण का भरोसा दिलाया। इस दौरान मुख्य रूप से अश्वनी यादव, सरपंच नमिता साहू,लालवीर राजपूत, पृथ्वीराज साहू,सदानंद साहू,सविता साहू, ढालसिंह साहू, टेमन निषाद,अश्वनी निषाद, राजकुमारी साहू,सियाराम साहू, तोमनलाल साहू, रोमनलाल निषाद,पीलेश कुमार साहू आदि सहित आयोजक समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

 

रिपोर्टर – गगनदीप सिन्हा 

           हिरदे सिन्हा 

 

मो – 7771845128

      73898 67471

 

संबंधित पोस्ट

*पंचायत से लेकर पार्लियामेंट तक हमारी सरकार बनने तक हमारा सफर अधूरा है: मोनिका देवांगन*

Chunesh Sahu

शाला प्रवेश उत्सव में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री मती तारणि पुष्पेंद्र चंद्राकर जी शामिल*

Chunesh Sahu

ग्राम भुसरेंगा के प्राथमिक शाला मे बच्चों को नेवता भोज कराया एवं स्वागत किया

Chunesh Sahu

शिक्षा के उजियारे से रोशन होगा छत्तीसगढ़-रवि मानिकपुरी

hindmedianews

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने खिसोरा में किया स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की मूर्तियों का अनावरण, परिजनों से भी भेंट किया

Chunesh Sahu

छत्तीसगढ़ में अगले 5 दिन मौसम रहेगा ड्राई, सभी जिलों में बढ़ेगी गर्मी

Sakshi Bansod