hindmedianews
Breaking News
अन्य

*हाथ कंगन को आरसी क्या…. पढ़े लिखे को फ़ारसी क्या…* अर्थात्…. पूरा खबर पढ़ें *अवैध अतिक्रमण जानते हुए भी कोई कार्यवाही नहीं* *भाजपा युवा मोर्चा ने तहसील कार्यालय का किया घेराव…*

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

*हाथ कंगन को आरसी क्या…. पढ़े लिखे को फ़ारसी क्या…*
अर्थात्…. पूरा खबर पढ़ें

*अवैध अतिक्रमण जानते हुए भी कोई कार्यवाही नहीं*
*भाजपा युवा मोर्चा ने तहसील कार्यालय का किया घेराव…*

छत्तीसगढ/धमतरी

छत्तीसगढ के धमतरी जिला के मगरलोड विकासखंड में इन दिनों तहसीलदार के आंखो के सामने मौन सहमति के चलते आवैध अतिक्रमण करने वाले व्यक्तियों के हौसले बुलंद हैं।

नगर पंचायत क्षेत्र में जगह- जगह शासकीय भूमि पर अतिक्रमण होने और जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा आंख मूंद कर बैठे रहने से लोगों में आक्रोश पनपने लगा है और विरोध प्रदर्शन का दौर शुरू हो गया है।


इसी तारतम्य में भाजपा युवा मोर्चा ने मगरलोड तहसीलदार के संरक्षण में पटवारियों के द्वारा प्रमाणीकरण के नाम पर किसानों से अवैध उगाही,स्कूली बच्चो से आय निवास पर उगाही, शासन से रेत भंडारण के नाम पर प्राप्त की गई रॉयल्टी के बाद भी भंडारों रेत के भंडारों से अवैध उगाही का आरोप लगाते हुए आवाज उठाई है। युवा मोर्चा के नेतृत्व में ताबड़तोड़ आंदोलन मगरलोड तहसील कार्यालय के सामने किया गया है ।

 

आपको बता दें कि प्रदर्शन के पहले ही हिन्द मीडिया न्यूज़ टीम ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ समाचार का प्रकाशन तहसीलदार विवेक गोहिया से चर्चा कर किया था, तहसीलदार ने कहा था कि इससे पहले भी अतिक्रमण कर बनाये गए कॉम्प्लेक्स और मकानों पर कार्यवाही करते हुए जेसीबी मशीन से अतिक्रमण हटाया गया था। यह मामला आपके माध्यम से संज्ञान में आया है जल्द ही नोटिस भेज कर कार्यवाही की जाएगी।

लेकिन मामला संज्ञान में आने के बावजूद अभी तक अवैध अतिक्रमणकारी व्यक्तियों को कोई नोटिस नही भेजना साहब की उदासीनता को प्रदर्शित करता है।

आपको बता दें कि मगरलोड तहसील कार्यालय के सामने में ही घास जमीन पर एक व्यक्ति द्वारा रोड़ किनारे अवैध रूप से अतिक्रमण किया है।

अवैध कब्जाधारियों ने आधिकारी के आंखो में सोने की पट्टी बांध दी है जिसके चलते आधिकारी आंख उठा कर देखने की जुर्रत तक नहीं कर रहे हैं या यूं कहें कि आधिकारी निर्माणाधीन कॉम्प्लेक्स में कोई नोटिस या कार्यवाही करने की हिम्मत नही जुटा पा रहे।

 


वहीं जिस वार्ड में यह अवैध निर्माण कार्य हो रहा है उस वार्ड के पार्षद एवं नगर पंचायत प्रतिनिधियों द्वारा कोई कार्यवाही नहीं करना भी सांठगांठ जैसी बातों की ओर ईशारा कर रहा है।

कुछ बुद्धिजीवी वर्ग के लोगों का मानना है कि तहसीलदार के आंखो के सामने इस तरह का धड़ल्ले से अवैध अतिक्रमण करने की हिमाकत करना मतलब मामला दूसरी ओर इंगित कर रहा है

जिसके चलते मुहावरा
हाथ कंगन को आरसी क्या.. पढ़े लिखे को फ़ारसी क्या…

अर्थात प्रत्यक्ष रूप से देखने के बाद किसी भी प्रमाण की जरूरत नहीं होती है।

लेकिन मामले में उदासीनता के चलते यह मामला बुद्धिजीवी वर्ग के लोगों समेत नगर वासियों के जुबान पर चर्चा का विषय बना हुआ है ।

 

चुनेश साहू 7049466638

संबंधित पोस्ट

बिलासपुर में संविधान दिवस का होगा भव्य आयोजन, डॉ. अंबेडकर युवा मंच करेगा संचालन

hindmedianews

जिले के वनांचल क्षेत्र में मनाया गया भाजपा के कार्यकर्ताओं ने स्थापना दिवस.. 

Chunesh Sahu

पंडरिया में अंशकालीन सफाई कर्मचारियों का धरना-प्रदर्शन, विधायक भावना बोहरा कार्यालय में सौंपा मांग पत्र

hindmedianews

राज्य के सभी परिवारों को राशन उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता-केबिनेट मंत्री श्री अकबर

hindmedianews

*निजी चिकित्सक संघ जिला बालोद का जिला कार्यकारिणी बैठक सम्पन्न….*

Chunesh Sahu

निवर्तमान कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे को दी गई भावभीनी विदाई – नवपदस्थ कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव का किया गया हार्दिक स्वागत

Chunesh Sahu