hindmedianews
Breaking News
अन्यकबीरधामछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़व्यापारशिक्षा

पंडरिया में अंशकालीन सफाई कर्मचारियों का धरना-प्रदर्शन, विधायक भावना बोहरा कार्यालय में सौंपा मांग पत्र

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow
अजय जांगड़े
कवर्धा/पंडरिया। छत्तीसगढ़ अंशकालीन स्कूल सफाई कर्मचारी कल्याण संघ के बैनर तले कबीरधाम जिले के सैकड़ों अंशकालीन कर्मचारियों ने शुक्रवार को पंडरिया विधायक भावना बोहरा के कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय धरना व रैली आयोजित कर अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की। प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने सरकार के विरुद्ध नाराजगी जाहिर करते हुए वेतन वृद्धि एवं समायोजन की मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा।
धरने में शामिल कर्मचारियों ने कहा कि वर्ष 2011 से कार्यरत स्कूल सफाई कर्मियों की कुल संख्या प्रदेशभर में 43,301 है, जिन्हें वर्तमान में मात्र ₹3400 प्रतिमाह मानदेय दिया जा रहा है। महंगाई के इस दौर में इतने अल्प वेतन में गुजारा करना बेहद कठिन हो गया है। उन्होंने मांग की कि उनका वेतन बढ़ाया जाए एवं शिक्षा विभाग में हो रहे स्कूलों के मर्जर के साथ ही उन्हें भी समायोजित किया जाए। कर्मचारियों ने विधायक भावना बोहरा से आग्रह किया कि वे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय तक उनकी आवाज पहुंचाएं और न्याय दिलाएं। ज्ञापन के माध्यम से उन्होंने यह भी मांग की कि ग्राम शिवनी की अंशकालीन सफाईकर्मी श्रीमती मालती टेकाम, जिन्हें प्रधान पाठक द्वारा बिना गलती के पद से हटा दिया गया है, को पुनः कार्य पर लौटाया जाए।
इस प्रदर्शन में प्रमुख रूप से जिला अध्यक्ष मनोज मानिकपुरी, ब्लॉक अध्यक्ष सोनू निषाद एवं कार्तिक जांगड़े, ब्लॉक सचिव पिंटू वैष्णव, रूपेश कौशिक, रामेश्वर गौस्वामी, ज्ञानेंद्र बघेल, कपिल सत्यम, दिलीप यादव सहित बड़ी संख्या में संघ के सदस्य उपस्थित रहे।प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ और कर्मचारियों ने आशा जताई कि सरकार जल्द उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय लेगी।

संबंधित पोस्ट

*पुलिस अधीक्षक महोदय ने लिए सभी राजपत्रित अधिकारियों एवं समस्त थाना प्रभारियों की समीक्षा मिटिंग* *मान.मुख्य मंत्री महोदय द्वारा एसपी कांफ्रेंस में दिये गये निर्देश का कड़ाई से पालन किये जाने के दिये सख्त निर्देश*

Chunesh Sahu

फर्जी बीएड प्रमाण पत्र के आधार पर नौकरी करने वाले व्याख्याता को सस्पेंड

Chunesh Sahu

मुख्यमंत्री का ट्वीट आदेश…. महज़ एक ट्वीट….*ग्रामीणों ने सुबह रोकी रेत से भरी गाड़ी….. शाम तक हो गई सेटिंग…..* *माइनिंग अफसर की संदिग्ध भूमिका….. मामला रेत खदान का…..*.

Chunesh Sahu

नगर पंचायत पलारी जिला बालोद में आम चुनाव हेतु अध्यक्ष पद श्री यानेश साहू एवं पार्षदों के पक्ष में चुनाव प्रचार प्रसार में शामिल

Chunesh Sahu

Chunesh Sahu

 *रविशंकर जलाशय गंगरेल और सोंढूर जलाशय से निस्तारी हेतु भरे जायेंगे 390 तालाब* 

Chunesh Sahu