hindmedianews
Breaking News
अन्यछत्तीसगढ़बालोद
IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

प्रेस रिपोर्टर क्लब का संवाद और समन्वय का सशक्त प्रयास

 

प्रेस रिपोर्टर क्लब, छत्तीसगढ़ द्वारा पत्रकारिता की गरिमा, स्वतंत्रता और जनहित से जुड़े विषयों को मजबूती से आगे बढ़ाने के उद्देश्य से निरंतर सार्थक संवाद स्थापित किया जा रहा है। इसी कड़ी में प्रेस रिपोर्टर क्लब के प्रदेश संयोजक राजू सोनी, प्रदेश अध्यक्ष संजय सोनी, प्रदेश संगठन मंत्री शशिकांत सनसनी, राजनांदगांव जिला अध्यक्ष रुपेश जोशी तथा बालोद जिला सचिव मोहन निषाद ने कार्यक्रम से संबंधित विषयों पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से सौजन्य मुलाकात कर विस्तृत चर्चा की।

 

यह भेंट केवल एक औपचारिक मुलाकात नहीं, बल्कि पत्रकारों की समस्याओं, उनके अधिकारों, सुरक्षा, सम्मान तथा समाज में मीडिया की भूमिका को लेकर गंभीर और सकारात्मक विमर्श का अवसर रही। प्रेस रिपोर्टर क्लब यह स्पष्ट संदेश देता है कि संगठन निष्पक्ष, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के मूल्यों पर चलते हुए सभी पक्षों और विपक्ष के नेताओं से संवाद स्थापित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

 

प्रेस रिपोर्टर क्लब का यह प्रयास लोकतंत्र को मजबूत करने, जनहित की आवाज़ को हर मंच तक पहुँचाने और पत्रकारों को एक सशक्त मंच प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। संगठन भविष्य में भी इसी तरह संवाद, सहयोग और समन्वय के माध्यम से पत्रकारिता के मूल उद्देश्यों को आगे बढ़ाता रहेगा।

 

रिपोर्टर – गगनदीप सिन्हा 

             हिरदे सिन्हा 

 

मो – 7771845128

        7389867471

संबंधित पोस्ट

लकड़ी तस्करों पर वनमण्डल कवर्धा की बड़ी कार्यवाही, 61 नग चिरान साल बरामद 

hindmedianews

वन मंडल कवर्धा से शुरू हुई एक पेड़ मां के नाम, संदेश ~प्रकृति को हरा भरा बनाना है के साथ

hindmedianews

ड्राइविंग लाइसेंस व नाम ट्रांसफर में दलालों का जलवा: जिला कबीरधाम परिवहन कार्यालय में चढ़ावे बिन आगे नहीं बढ़ रही फाइलें

Sakshi Bansod

कल होगा चक्काजाम,भूख हड़ताल:नगर पालिका परिषद पंडरिया पार्षदों द्वारा विरोध

hindmedianews

कलेक्टर ने क्रांति जलाशय नहर लाइनिंग निर्माण कार्य में लापरवाही पर जताई कड़ी नाराजगी, दिए सख्त निर्देश

hindmedianews

गोबरा-नवापारा से बड़ी खबर सफाई कर्मचारी से पुलिस की मारपीट का आरोप, हाथ फ्रैक्चर होने की बात; कर्मचारियों में आक्रोश, थाने का घेराव

Sakshi Bansod