hindmedianews
Breaking News
कबीरधामछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़मौसमस्वास्थ्य

मौसम विभाग ने किया रेड अलर्ट जारी! कबीरधाम सहित 14 अलग अलग स्थानों में भारी बारिश की संभावना,प्रशासन अलर्ट मोड पर

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

अजय जांगड़े

छत्तीसगढ़/कवर्धा : प्रदेश में लगातार हो रही रिमझिम और फिर तेज बारिश के बाद अब मौसम विभाग ने कबीरधाम समेत छत्तीसगढ़ के 14 जिलों में अगले 24 घंटों के भीतर भारी से मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी की है। रविवार रात 9:30 बजे जारी किए गए संदेश में विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की अपील की है।

मौसम विभाग ने चेताया है कि आने वाले समय में गरज-चमक के साथ तेज बारिश हो सकती है, जिससे नदियों, नालों और जलप्रपातों में जलस्तर तेजी से बढ़ सकता है। विभाग ने यह भी बताया है कि यह चेतावनी कबीरधाम, बेमेतरा, धमतरी, दुर्ग, गरियाबंद, कांकेर, अंबागढ़ चौकी, मोहल्ला-मानपुर, सारंगढ़, बिलाईगढ़ और राजधानी रायपुर सहित 14 जिलों के लिए जारी की गई है।

प्रशासन ने किया सुरक्षा प्रबंध

भारी बारिश की संभावना को देखते हुए जिला प्रशासन सतर्क हो गया है। प्रशासन उन स्थानों की पहचान कर रहा है जहां जनहानि की संभावना अधिक हो सकती है। ऐसे संवेदनशील इलाकों में अलर्ट जारी कर दिया गया है और आवश्यकतानुसार राहत एवं बचाव दलों को तैनात किया जा रहा है। अब तक किसी बड़े नुकसान की सूचना नहीं है, लेकिन लगातार निगरानी रखी जा रही है।

जनसंपर्क के माध्यम से दी जा रही सूचना

मौसम अलर्ट की जानकारी राज्य के संचार विभाग द्वारा मोबाइल मैसेज, सोशल मीडिया और अन्य प्रसार माध्यमों से आमजन तक पहुंचाई जा रही है। लोगों को नदी-नालों के आसपास जाने से बचने, ऊंचे स्थानों पर रहने और प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की सलाह दी जा रही है।

सरकार ने की अपील

राज्य सरकार ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी आपात स्थिति में घबराएं नहीं, बल्कि प्रशासन द्वारा बताए गए सुरक्षा उपायों का पालन करें। किसी भी परिस्थिति में तत्काल स्थानीय अधिकारियों से संपर्क करें ताकि समय रहते राहत पहुंचाई जा सके।

संभावित खतरे को देखते हुए प्रशासन अलर्ट मोड पर है और नागरिकों से सहयोग की अपील की जा रही है।

 

संबंधित पोस्ट

धान उपार्जन केंद्र महली में खरीदी प्रभारी सहित किसानों को बढ़ती परेशानी, लिमिट बढ़ाने की उठी मांग

hindmedianews

जिला कलेक्टर श्री कुंदन कुमार (भा.प्र.से.) एवं मुंगेली पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के निर्देशन पर ‘‘पहल’’ अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक कार्यालय मुंगेली संवाद सभा कक्ष मुंगेली में सामाजिक समरसता बनाये रखने हेतु सर्व समाज प्रमुखों की बैठक आयोजन किया गया

Sakshi Bansod

*खोरदो अखंड रामधुनी प्रतियोगिता के उद्घाटन मे सम्मिलित हुई :- संध्या अजेंद्र साहू*

Chunesh Sahu

*भाजपा कार्यालय कुरूद में मनाया गया राज्य स्थापना दिवस* *छत्तीसगढ़ की स्थापना भाजपा ने करते हुए महतारी के रूप में 15 साल तक किया जतन और जनता को संवारा-:दयाराम साहू* *छत्तीसगढ़ की खुशहाली भाजपा के कमल में ही है समाहित-: भानु चंद्राकर*

Chunesh Sahu

प्रेस क्लब पंडरिया में सर्व सम्मति से किया गया कार्यकारिणी का गठन

hindmedianews

हर एक बूथ को मजबूत करना होगा. मंडल प्रभारी. कंकालीन मे हुआ कोचवाहीं शक्ति केंद्र का बैठक…

Chunesh Sahu