hindmedianews
Breaking News
ब्रेकिंग न्यूज़मुंगेली

जिला कलेक्टर श्री कुंदन कुमार (भा.प्र.से.) एवं मुंगेली पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के निर्देशन पर ‘‘पहल’’ अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक कार्यालय मुंगेली संवाद सभा कक्ष मुंगेली में सामाजिक समरसता बनाये रखने हेतु सर्व समाज प्रमुखों की बैठक आयोजन किया गया

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

कार्यालय पुलिस अधीक्षक मुंगेली, जिला मुंगेली

सामाजिक समरसता बनाये रखने हेतु जिले के मुंगेली, लोरमी एवं पथरिया अनुभाग से 150 से अधिक सर्व समाज प्रमुख एवं सामाजिक प्रतिनिधि बैठक में हुये उपस्थित

पहल ‘‘अभियान’’ के तहत आयोजित कार्यक्रम में जिला कलेक्टर श्री कुंदन कुमार एवं पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल द्वारा सर्व समाज प्रमुखों को सामाजिक स्तर पर सामाजिक बुराईयॉ, साईबर ठगी, नशामुक्ति एवं यातायात नियमों का पालन करने हेतु पहल करने किया गया प्रेरित

बैठक में समाज प्रमुखों द्वारा विभिन्न विषयों पर चर्चा किये, जिसकी मुंगेली जिला कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा सारगर्भित बातें बतायी

सामाजिक बैठक में प्रमुखों द्वारा अपने समाज को साइबर अपराध, यातायात के नियम व उसके पालन, नशामुक्ति एवं बच्चों व महिलाओं से संबंधित अपराधों के संबंध में जागरूक करने दिया गया आश्वासन

दिनांक 12.11.2025 को मुंगेली जिला कलेक्टर श्री कुंदन कुमार (भा.प्र.से.) की उपस्थिति में पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन पर पुलिस विभाग द्वारा चलाये जा रहे अभियान *‘‘पहल’’* के तहत संवाद सभा कक्ष पुलिस अधीक्षक कार्यालय मुंगेली में सामाजिक समरसता बनाये रखने हेतु सामाजिक जागरूकता बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में साइबर अपराध, यातायात नियम के पालन, नशामुक्ति एवं बच्चों व महिलाओं से संबंधित अपराधों के संबंध में जानकारी देते हुये सामाजिक स्तर पर सामाजिक बुराईयां एवं कुरितियां साइबर फ्रॉड के प्रलोभन में नहीं आने, नशा से दूर रहने तथा यातायात नियमों का पालन करने व कम उम्र के बच्चों को वाहन चलाने पर प्रतिबंधित करने के संबंध में बातें बतायी। बैठक में जिले के 150 से अधिक समाज प्रमुख एवं सामाजिक प्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

अभियान ‘पहल’’ के तहत समाज प्रमुखों के बैठक कार्यक्रम में जिला कलेक्टर श्री कुंदन कुमार एवं पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल व जिला पंचायत सी.ई.ओ. श्री प्रभाकर पाण्डेय द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित समाज प्रमुखों को विभिन्न विषयों साइबर अपराध, यातायात के नियम व उसके पालन, नशामुक्ति एवं बच्चों व महिलाओं से संबंधित अपराधों के संबंध में विस्तृत जानकारी दिया जाकर समाज प्रमुखों से बोला गया कि अपने सामाजिक स्तर पर पालन करते हुये अपने-अपने समाज के लोगों को सामाजिक बुराईयां एवं कुरितियां साइबर फ्रॉड बचने व उनके प्रलोभन में नहीं आने, नशा नही करने व नशा से दूर रहने तथा यातायात नियमों का पालन करने व कम उम्र के बच्चों को वाहन चलाने पर प्रतिबंधित कर परिवार एवं समाज में जागरूकता फैलाने अपील की गयी। समाज प्रमुखों द्वारा विभिन्न विषयों पर प्रश्नात्मक चर्चा किये जिसके संबंध में जिला कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा सारगर्भित बातें बतायी गयी, और अपने परिवारिक एवं सामाजिक स्तर पर जन जागरूक, सामाजिक समरसता एवं भाईचारा विस्थापित करते हुये परिवार एवं समाज की विकास करने की बातें बतायी गयी।

बैठक कार्यक्रम में जिला पंचायत सी.ई.ओ. श्री प्रभाकर पाण्डेय, अनुुविभागीय अधिकारी पुलिस मुंगेली श्री मयंक तिवारी, उप पुलिस अधीक्षक श्री नवनीत पाटिल, श्री हरविंदर सिंह, रक्षित निरीक्षक श्रीमती नरगिस ख्रिस्ट तिग्गा, सर्व समाज प्रमुख एवं सामाजिक प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

संबंधित पोस्ट

सीआरपीएफ को बड़ी सफलता, सोनाबेड़ा अभ्यारण्य में भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद

Sakshi Bansod

प्रेरक प्रसंग ~ अपनी क्षमता को पहचानिए

hindmedianews

“करेला नहीं साहब, ये करील का गोरखधंधा है!” — वन रक्षक और डिप्टी रेंजर की सहमति से हाईवे पर लुट रही जंगल की संपदा, विभाग बना ‘मौन साधु’….!

छत्तीसगढ़ को ‘प्रकृति परीक्षण अभियान’ में राष्ट्रीय सम्मान: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी बधाई

Sakshi Bansod

धान खरीदी केंद्र में अव्यवस्था — प्रभारी की मनमानी से किसान बेहाल

Sakshi Bansod

भ्रष्टाचार का काला सच: नेऊर सेक्टर पर्यवेक्षक की जबरन वसूली का मामला आया सामने, क्या कर सकते हैं सीडीपीओ 

hindmedianews