hindmedianews
Breaking News
छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़व्यापार

भोरमदेव शक्कर कारखाने ने अब तक गन्ना किसानों को 44 करोड़ 99 लाख रूपए का भुगतान किया

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

समयबद्ध भुगतान और उच्च उत्पादन से किसानों को आर्थिक मजबूती, 2.72 लाख मीट्रिक टन गन्ने की पेराई से 2.48 लाख क्विंटल शक्कर का उत्पादन,प्रबंधन ने गन्ना किसानों से शक्कर कारखाने में ही गन्ना देने की अपील की

कवर्धा। राज्य शासन के दिशा-निर्देशों के तहत भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना मर्यादित, कवर्धा ने पेराई सत्र 2024-25 के अंतर्गत अब तक गन्ना किसानों को कुल 44 करोड़ 99 लाख रूपए का गन्ना मूल्य भुगतान किया है। कलेक्टर गोपाल वर्मा के सतत मार्गदर्शन में कारखाना प्रबंधन किसानों को समयबद्ध भुगतान सुनिश्चित कर रहा है। इसी क्रम में 30 दिसंबर 2024 तक गन्ना विक्रय करने वाले किसानों को 11.89 करोड़ रूपए का भुगतान 315.10 रूपए प्रति क्विंटल की दर से किया जा चुका है।

भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना क्षेत्र के गन्ना किसानों की सामाजिक और आर्थिक स्थिति सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। राज्य शासन की गन्ना नीति के तहत कारखाना प्रबंधन किसानों को समय पर भुगतान सुनिश्चित कर उनकी आर्थिक स्थिरता को मजबूत करने का प्रयास कर रहा है। समय पर भुगतान मिलने से किसानों का कारखाने और शासन-प्रशासन पर विश्वास लगातार बढ़ रहा है।

कारखाना प्रबंधन ने गन्ना उत्पादक किसानों से अपील की है कि वे परिपक्व, साफ-सुथरा, बिना अगवा और बिना जड़ वाला गन्ना आपूर्ति करें। इससे न केवल शक्कर की रिकवरी दर में वृद्धि होगी, बल्कि किसानों को भी बेहतर लाभ मिलेगा। गन्ने की गुणवत्ता बढ़ने से उत्पादन क्षमता में सुधार होगा और इसका सकारात्मक प्रभाव किसानों की आय पर भी पड़ेगा।

अपनी स्थापना से अब तक भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना गन्ना किसानों को समर्थन मूल्य, रिकवरी और बोनस मिलाकर लगभग 1210 करोड़ रूपए का भुगतान कर चुका है, जिससे क्षेत्र के किसानों की आर्थिक और सामाजिक उन्नति को नई दिशा मिली है। शक्कर कारखाना केवल किसानों के आर्थिक विकास में ही नहीं, बल्कि क्षेत्रीय विकास में भी महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। कारखाना प्रबंधन का मुख्य उद्देश्य किसानों के हितों को प्राथमिकता देना और उनके आर्थिक सशक्तिकरण को सुनिश्चित करना है।

संबंधित पोस्ट

कलेक्टर ने लागाई जनदर्शन, सुनी ग्रामीणों की समस्या

hindmedianews

*नि:शुल्क कोचिंग क्लास एवं कैरियर मार्गदर्शन शिविर का समापन*

Chunesh Sahu

*भाजपा मंडल गंगरेल के अकलाडोंगरी में”संकल्प से सिद्धि” कार्यक्रम के तहत विकसित भारत संकल्प सभा का आयोजन हुआ* *प्रधानमंत्री मोदी जी का कार्यकाल सेवा सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित रहा: ठाकुर शशि पवार*

Chunesh Sahu

किसानों को मिलेगी घर बैठे टोकन सुविधा, समितियों में लंबी कतारों से मिलेगी मुक्ति ,सुगमता के लिए ‘तुहर टोकन मोबाइल एप’ प्रारंभ

Sakshi Bansod

डाँ .सर्वपल्ली को याद कर हायर सेकण्डरी कामठी में शिक्षक दिवस मनाया

hindmedianews

*धमतरी विधानसभा के पी.जी. कॉलेज के विद्यार्थीयों ने किया बजट सत्र में विधानसभा का शैक्षणिक भ्रमण*

Chunesh Sahu