hindmedianews
Breaking News
कबीरधामब्रेकिंग न्यूज़राजनीती

जिले के सातों नगरीय निकाय के निर्वाचित प्रत्याशियों को निर्वाचन प्रमाण पत्र प्रदान किया

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

नगर पालिका कवर्धा से चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी, पंडरिया से मंजुला देवी कुर्रे, नगर पंचायत पाण्डातराई से श्रीमती सरिता रामकुमार सोनी, बोड़ला से विजय पाटिल, सहसपुर लोहारा से संतोष मिश्रा, पिपरिया से घुरवाराम साहू, इंदौरी से श्रीमती मित्रीन बाई महंगीलाल मांडले निर्वाचित हुए

कवर्धा। नगरीय निकाय निर्वाचन 2025 के तहत 11 फरवरी को हुए मतदान के बाद जिले के सभी 07 नगरीय निकायों के मतगणना परिणाम रिटर्निंग अधिकारियों द्वारा आज 15 फरवरी को घोषित किया गया। जिसमें कवर्धा नगर पालिका के प्रत्याशी चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी (भारतीय जनता पार्टी), नगर पालिका पंडरिया के प्रत्याशी मंजुला देवी कुर्रे (भारतीय जनता पार्टी), नगर पंचायत पाण्डातराई की प्रत्याशी श्रीमती सरिता रामकुमार सोनी (भारतीय जनता पार्टी), नगर पंचायत बोड़ला के प्रत्याशी विजय पाटिल (भारतीय जनता पार्टी), नगर पंचायत सहसपुर लोहारा के प्रत्याशी संतोष मिश्रा (भारतीय जनता पार्टी), नगर पंचायत पिपरिया के प्रत्याशी घुरवाराम साहू (भारतीय जनता पार्टी), नगर पंचायत इंदौरी की प्रत्याशी श्रीमती मित्रीन बाई महंगीलाल मांडले (भारतीय जनता पार्टी) निर्वाचित हुए।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी गोपाल वर्मा के मार्गदर्शन में जिले के सभी नगरीय निकायों में मतगणना कार्य किया गया। मतगणना के पश्चात सभी नगरीय निकाय के मतगणना परिसर में निर्वाचित प्रत्यिशियों को रिटर्निंग अधिकारी द्वारा निर्वाचन प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। इससे पहले राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार राजनितिक दलों के प्रतिनिधि एवं रिटर्निग अधिकारियों की उपस्थिति में स्ट्रांगरूम खोला गया। सबसे पहले डाक मतपत्र की गणाना की गई। इस असवर पर रिटर्निंग अधिकारी डॉ. मोनिका कौड़ो, सहायक रिटर्निंग अधिकारी सुश्री आकांक्षा नायक उपस्थित थे।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती गीता रायस्त ने बताया कि नगर पालिका कवर्धा के भाजपा प्रत्याशी चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी को कुल 14 हजार 160 मत मिले। नगर पालिका पंडरिया के प्रत्याशी मंजुला देवी कुर्रे को 7344 मत, नगर पंचायत पाण्डातराई की प्रत्याशी श्रीमती सरिता रामकुमार सोनी को 2634 मत, नगर पंचायत बोड़ला के प्रत्याशी विजय पाटिल को 2057 मत, नगर पंचायत सहसपुर लोहारा के प्रत्याशी संतोष मिश्रा को 2000 मत, नगर पंचायत पिपरिया के प्रत्याशी घुरवाराम साहू को 2187 मत, नगर पंचायत इंदौरी की प्रत्याशी श्रीमती मित्रीन बाई महंगीलाल मांडले को 2119 मत प्राप्त हुए।

संबंधित पोस्ट

राशिफल 16 मार्च: मेष, कन्या और वृश्चिक राशि को आज मिलेगा लक्ष्मी योग से लाभ, जाने अपना आज का भविष्यफल

aakashbanjare

छत्तीसगढ़ के श्रद्धालुओं को अमरकंटक में बड़ी सौगात : उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के प्रयासों से मिलेगी 5 एकड़ भूमि, आबंटन की प्रक्रिया शुरू

hindmedianews

पंडरिया विधायक भावना बोहरा के साथ ग्राम कामठी में 700 से अधिक जोड़ों और श्रद्धालुओं ने किया 151 शिवलिंग में सामूहिक रुद्राभिषेक

hindmedianews

गुवाहाटी असम में शिक्षक भरत डोरे की टीम ने बिखेरी छत्तीसगढ़िया रंग

hindmedianews

विधानसभा आम निर्वाचन 2023 : मतदान दलों का गठन के लिए किया गया प्रथम स्तरीय रेंडमाईजेशन

hindmedianews

*आनलाइन सट्टा करोबार में कई बड़े व्यापारी समेत दिग्गज नेता शामिल…..* *शिकायत वापस लेने युवक के ऊपर जानलेवा हमला.. …*

Chunesh Sahu