hindmedianews
Breaking News
अन्यछत्तीसगढ़देश-विदेशब्रेकिंग न्यूज़

विधानसभा आम निर्वाचन 2023 : मतदान दलों का गठन के लिए किया गया प्रथम स्तरीय रेंडमाईजेशन

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow
कवर्धा,  कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी जन्मेजय महोबे की उपस्थिति में भारत निर्वाचन आयोग के अनुपालन एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार कबीरधाम जिले के विधानसभा पंडरिया एवं कवर्धा के लिए मतदान दलों के गठन के लिए प्रथम स्तरीय रेंडमाईजेशन 09 अक्टूबर को एनआईसी कक्ष में किया गया। प्रथम स्तरीय रेंडमाईजेशन में पीठासीन अधिकारी मतदान अधिकारी 01, 02, 03 का निर्धारण किया गया। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार इस रेंडमाईजेशन में 125 प्रतिशत कर्मचारियों का चयन किया गया है। इस प्रक्रिया में नोडल अधिकारी प्रशिक्षण, जिला पंचायत सीईओ श्री संदीप अग्रवाल, कवर्धा विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग ऑफिसर श्री पीसी कोरी, पंडरिया  संदीप ठाकुर, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री ऋतुराज सिंह बिसेन, नोडल अधिकारी मतदान दल, जिला शिक्षा अधिकारी  एमके गुप्ता एवं सहायक नोडल अधिकारी मतदान दल श्री नभ वर्मा उपस्थित थे।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी  महोबे ने बताया कि कबीरधाम जिले के विधानसभा 71 पंडरिया एवं 72 कवर्धा में कुल 803 मतदान केन्द्र बनाएं गए है। इस बार आयोग के निर्देशानुसार जिले के इन दोना विधानसभा क्षेत्रों में 10-10 कुल 20 पिंक मतदान केन्द्र अर्थात महिला मतदान केन्द्र, निःशक्तजन मतदान केन्द्र 01-01 कुल दो और यंग बुथ मतदान केन्द्र 01-01 कुल 02 मतदान केन्द्र बनाएं जाएंगे। इन मतदान केन्द्रों के लिए भी पीठासीन अधिकारी एवं मतदान अधिकारी क्रमांक 01, 02, 03 का निर्धारण इस प्रथम स्तरीय रेंडमाईजेंशन में किया गया है। कबीरधाम जिले में दो विधानसभा क्षेत्र, विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 71 पंडरिया एवं विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 72 कवर्धा है। जिले में कुल मतदाता 6 लाख 47 हजार 549 है।

संबंधित पोस्ट

तीन विपत्तिग्रस्त परिवार को 12 लाख रूपए की आर्थिक सहायता मंजूर

hindmedianews

सम्पर्क से समर्थन कार्यक्रम के तहत. तारी _भरदा. पेवरों. भानपूरी. बोड़रा सहित कई ग्रामों का किया दौरा..  भाजपा मंडल गुरूर के कार्यकर्ताओं द्वारा किया जा रहा है संपर्क अभियान

Chunesh Sahu

शराब दुकान के विरोध, में ग्रामीणो ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

rakeshbhaskar

बिलासपुर में संविधान दिवस का होगा भव्य आयोजन, डॉ. अंबेडकर युवा मंच करेगा संचालन

hindmedianews

सोशल मीडिया पर थाना परिसर का वीडियो बनाकर प्रसारित करना एक युवक को भारी पड़ गया।

Sakshi Bansod

जशपुर अंचल में लोकप्रिय हो रही है स्ट्राबेरी की खेती, प्रति एकड़ 3 से 4 लाख तक कमाई

Sakshi Bansod