hindmedianews
Breaking News
अन्यक्राइमछत्तीसगढ़

बहू एवं समधन को मारपीट करने वाले आरोपी बाप बेटे को जेल भेज गया..

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

बहू एवं समधन को मारपीट करने वाले आरोपी बाप बेटे को जेल भेज गया..

 

बालोद–मामले का विवरण इस प्रकार है कि घटना दिनांक 10.05.2022 को आरोपी अभिषेक राव की बहन भिलाई से अपना समान लेकर दल्लीराजहरा रहने आयी थी।
आरोपी अभिषेक राव की पत्नि द्वारा ननद के आने से नाराज होकर अपने (पति/आरोपी) अभिषेक राव बोली कि तुम अपनी बहन को घर में रखो मैं मायके जा रही हूं। इस बात पर आरोपी अभिषेक राव एवं उनके पिता मोहन राव द्वारा एक राय होकर पीड़िता को मां बहन की गालियां देकर बाल पकड़कर घसीटते हुये हाथ मुक्का से मारपीट कर फर्शी पत्थर से सिर में मार कर चोट पहुंचाया गया। इसी दौरान् पीड़िता की मां / प्रार्थीया द्वारा बीच-बचाव करने पर आरोपी अभिषेक राव द्वारा प्रार्थीया को अश्लील गाली-गलौच कर जान से मारने की धमकी देकर बोल्डर पत्थर से एवं लोहे के रॉड से सिर में मार दिया गया। प्रार्थीया की रिपोर्ट पर थाना राजहरा में अपराध क्रमांक 161/ 2022, धारा-294, 506 बी, 323, 34 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया तथा प्रकरण की विवेचना के दौरान धारा-307 भादवि. जोड़ी गई है। घटना के पश्चात् से आरोपीगण फरार हो गये थे, जिन्हें मुखबीर की सूचना पर दिनांक 14.07.2022 को आरोपी अभिषेक राव उर्फ विक्की राव को तथा दिनांक 28.07.2022 को आरोपी मोहन राव गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। प्रकरण की जांच की जा रही है। प्रकरण की विवेचना एवं गिरफ्तारी कार्यवाही में थाना राजहरा से निरीक्षक अरूण कुमार नेताम, सहायक उप निरीक्षक सूरज साहू एवं आरक्षक गिरधर साहू की भूमिका सराहनीय रही।

संबंधित पोस्ट

वन अधिकार अधिनियम के तहत पात्र व्यक्तियों को शीघ्र अधिकार पत्र प्रदान किए जाएं तथा प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए_कलेक्टर

Chunesh Sahu

अवैध रूप से परिवहन करते हुए तेंदुए की खाल बरामद

hindmedianews

कलेक्टर ने औंधी में अति गंभीर कुपोषित बच्चों को दिए जाने वाले भोजन का किया अवलोकन

Admin

70 लीटर कच्ची महुआ शराब और 2250 किग्रा महुआ लाहन जब्त

rakeshbhaskar

तीज महोत्सव हमारी संस्कृति का अभिन्न हिस्सा : तारणी पुष्पेंद्र चंद्राकर* *बालोद में तीज महोत्सव में शामिल हुई जिला पंचायत अध्यक्ष*

Chunesh Sahu

त्रुटि सुधार के लिए राजस्व अमले करेंगे भौतिक निरीक्षण, जरूरत पड़ी तो गांवों में कैंप लगाकर करेंगे निराकरण

hindmedianews