hindmedianews
Breaking News
अन्य

वन अधिकार अधिनियम के तहत पात्र व्यक्तियों को शीघ्र अधिकार पत्र प्रदान किए जाएं तथा प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए_कलेक्टर

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

जिला धमतरी में 10 अक्टूबर 2025 को अपरान्ह 12 बजे कलेक्टर सभा कक्ष में कलेक्टर महोदय की अध्यक्षता में जिला स्तरीय वन अधिकार समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर धमतरी, वन मंडलाधिकारी सामान्य वन मंडल धमतरी, उप निदेशक उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व गरियाबंद, सदस्य जिला पंचायत श्री टीकाराम कंवर, श्रीमती गरिमा नेताम, श्री अजय ध्रुव तथा सहायक आयुक्त आदिवासी विकास धमतरी उपस्थित रहे।बैठक में विभिन्न अनुभागों के वन अधिकार दावों की समीक्षा कर आवश्यक अनुमोदन प्रदान किया गया। अनुभाग कुरूद (मगरलोड) के अंतर्गत व्यक्तिगत वन अधिकार के 17 तथा सामुदायिक वन संसाधन अधिकार के 12 दावे अनुमोदित किए गए। इसके अतिरिक्त अनुभाग नगरी में टाइगर रिजर्व क्षेत्र से संबंधित 6 ग्राम सभाओं के सामुदायिक वन संसाधन अधिकार दावों को भी स्वीकृति प्रदान की गई।बैठक में कलेक्टर महोदय ने स्पष्ट निर्देश दिए कि वन अधिकार अधिनियम के तहत पात्र व्यक्तियों को शीघ्र अधिकार पत्र प्रदान किए जाएं तथा प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए। उपस्थित अधिकारियों ने बताया कि अनुमोदित दावों से स्थानीय समुदायों को वन भूमि पर कानूनी अधिकार मिलेगा, जिससे आजीविका के साधन मजबूत होंगे और पर्यावरण संरक्षण के प्रयासों को भी बल मिलेगा।

संबंधित पोस्ट

एनएच-130 की जर्जर सड़कें बनी मुंगेली की बड़ी समस्या, आवागमन हो रहा बाधित – आमजन में बढ़ा आक्रोश

rakeshbhaskar

भारत के पास राफेल लड़ाकू विमान आने से डरा पाकिस्‍तान, दुनिया से लगाई ये गुहार

Admin

जुआं चल रहा हैं तो वीडियो बनाओ ! प्रेस वालो का काम वसूली करना हैं :- चौकी प्रभारी

Chunesh Sahu

ग्रामीण विकास के क्षेत्र में किया भूमिपूजन , बूथ अध्यक्ष ईश्वर साहू, एवम भाजपा नेत्री संध्या अजेंद्र साहू रहे मौजूद

Chunesh Sahu

*पुलिस अधीक्षक धमतरी के निर्देश पर एक दिन में जिले के सभी थानों में कुल-120 प्रतिबंधात्मक कार्यवाहियों में बाउंड ओवर की कार्यवाही एवं सट्टा- के विरुद्ध 10 मामले एवं जुआ के 03 मामले,अवैध शराब के 01 मामले में हुआ कार्यवाही*

Chunesh Sahu

मटिया बंगला में बना निरीक्षक ग्रह खंडहर में तब्दील

Chunesh Sahu