hindmedianews
Breaking News
अन्यखेलछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़

छत्तीसगढ़ीयां ओलंपिक के शुभारंभ पर नक्सल प्रभावित ग्राम समनापुर पहुंचे अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव 

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow
पुलिस अधीक्षक ने विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित, आश्रम परिसर में किया पौधरोपण 
कवर्धा: सुदूर वनांचल, नक्सल प्रभावित ग्राम समनापुर में राजीव युवा मितान क्लब एवं कबीरधाम पुलिस के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित छत्तीसगढ़ीया ओलंपिक के शुभारंभ कार्यक्रम में कबीरधाम पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव शामिल हुए। ग्रामवासियों और राजीव युवा मितान क्लब के सदस्यों ने पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव से भेंट मुलाकात कर, आमंत्रण देकर छत्तीसगढ़ीयां ओलंपिक में शामिल होन आग्रह किया था। पुलिस अधीक्षक डॉ. पल्लव ने कहा कि ने कहा कि राज्य शासन द्वारा छत्तीसगढ़ की पारंपरिक खेल गतिविधियों को ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में प्रोत्साहित करने, प्रतिभागियों को मंच प्रदान करने, उनमें खेलों के प्रति जागरूकता बढ़ाने और खेल भावना का विकास करने के लिए हरेली तिहार के अवसर पर जिले में छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक का शुभारंभ किया गया। 
 सुदूर वनांचल, नक्सल प्रभावित ग्राम समनापुर में पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव के पहुंचने पर ग्रामीणों ने पारंपरिक तरीके से भव्य स्वागत किया। पुलिस अधीक्षक ने आश्रम में रह रहे विद्यार्थियों से मुलाकात कर उनकी सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने छत्तीसगढ़ीयां ओलंपिक में विजेता खिलाड़ियों को मोंमेटो भेंटकर सम्मानित किया। पुलिस अधीक्षक डॉ. पल्लव ने आश्रम परिसर में पौधरोपण भी किया। ग्रामवासियों ने पुलिस अधीक्षक को छत्तीसगढ़ महतारी स्मृति चिन्ह भेंट किया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि, राजीव युवा मितान क्लब अध्यक्ष सहित ग्रामीणजन उपस्थित थे।
पुलिस अधीक्षक ने आश्रम परिसर में किया पौधरोपण
 छत्तीसगढ़ के प्रथम पारम्परिक त्यौहार हरेली उत्सव मनाने पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव बोड़ला विकासखण्ड के ग्राम पंचायत समनापुर पहुंचे। इस दौरान पुलिस अधीक्षक सहित पंचायत प्रतिनिधियों, राजीव युवा मितान क्लब के सदस्यों सहित जनप्रतिनिधियों ने आश्रम परिसर में आम, अमरूद, कटहल, करंज, नीम सहित विभिन्न प्रजातियों के फलदार, औषधी एवं छायादार वृक्षों का का पौधरोपण किया। पुलिस अधीक्षक ने ग्रामवासियों एवं किसानों से खेती-किसानी के बारे में चर्चा कर उनका हालचाल की जानकारी ली।

संबंधित पोस्ट

चक्रवात ‘Cyclone Ditwah’ — भयावह तैयारी: तमिलनाडु-पुडुचेरी तट, श्रीलंका में भारी तबाही

Sakshi Bansod

मीना सत्येंद्र साहू की बढ़ती लोकप्रियता देख भाजपा कांग्रेस की उड़ी नींद चैन…. मीना सत्येंद्र साहू को मिल रहा अपार जनसमर्थन…..राष्ट्रीय पार्टियों के उड़ी नींद चैन…

Chunesh Sahu

भीषण सड़क हादसा: ओवरटेक के दौरान ट्रक से भिड़ी बाइक, भिलाई और रायपुर के दो मेडिकल छात्रों की मौत

Sakshi Bansod

पर्यावरण को संरक्षित करने ग्राम पंचायत चिटौद के शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय मे वृक्षारोपण किया गया… 

Chunesh Sahu

प्रदेश महामंत्री जसबीर सिंग चावला एवं प्रदेश सचिव के. ज्योति ने बालोद में आम आदमी पार्टी का लिया बैठक.. आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं से किया मुलाकात,,

Chunesh Sahu

ठेकेदार निगम व आम जनमानस के बीच सेतु का काम करते हैं ः रामू रोहरा ठेकेदार एसोशियन ने किया महापौर का सम्मान

Chunesh Sahu