
बालोद.. जिले के गुरूर तहसील क्षेत्र के ग्राम अरमरी कला के किसान समृद्धि केंद्र (गांधी कृषि केंद्र ) में देश में नए 1.25लाख किसान समृद्धि केंद्र को देश को समर्पित करने के अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का अभिभाषण नरेश साहू जिला मंत्री भाजपा बालोद के नेतृत्व में किसानों के साथ बैठकर सुना गया , इस अवसर पर किसानों ने प्रधानमंत्री सम्मान निधि की 14वि किस्त , किसान समृद्धि केंद्र खोलने एवम यूरिया डी ए पी जैसे खाद में मिलने वाली सब्सिडी के लिए प्रधानमंत्री का धन्यवाद दिया ।
अभिभाषण के पश्चात जिला मंत्री श्री नरेश साहू ने किसानों को किसान समृद्धि केंद्र में टहलते हुए आने हेतु आग्रह किया जिससे की किसानों को नई चीजों की जानकारी प्राप्त होती रहे।
इस अवसर पर घनेंद्र साहू जिला उपाध्यक्ष भाजयुमो, भारत साहू, दामोदर गांधी,चिन्मय गांधी , पूर्णन्नाद साहू, मोहन सहारे कृषि विकास अधिकारी,विजय पटेल एवम अन्य किसान भाई उपस्थित रहे।





