
हिन्दू जागरण मंच धमतरी द्वारा साहू समाज की बाइक रैली का पुष्प वर्षा कर किया गया स्वागत….
*भक्त माता कर्मा की 1009 वीं जयंती के उपलक्ष्य में साहू समाज धमतरी द्वारा 24 मार्च को बाइक रैली का आयोजन धमतरी शहर में किया गया था, जिसका स्वागत हिंदू जागरण मंच जिला धमतरी द्वारा शहर के हृदय स्थल घड़ी चौक पुष्प वर्षा कर किया गया एवं साहू समाज के बंधुओं को शुभकामनाएं दी गई । जिसमें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत सह सेवा प्रमुख मोहन साहू जी, भेदूराम साहू जी, नंदू जसवानी जी, जिला सहसंयोजक चित्रेश साहू, नगर संयोजक अमित सोना , आयुष पात्र , प्रवीण जैन शामिल थे । हिन्दू जागरण मंच धमतरी द्वारा प्रत्येक समाज के प्रति समरसता की भाव ,एकजुटता का परिचय रखता है ,समाज के द्वारा रैली ,शोभा यात्रा ,शक्ति प्रदर्शन करना समाज के लिए गौरव का प्रतीक होता है जिस कड़ी में 24 मार्च को साहू समाज द्वारा बाइक रैली निकालकर समाज के लोगो एवं अन्य समाजिक बंधुओं को प्रेरणा का कार्य किया गया प्रत्येक समाज को अपने समाज के लिए विकास के लिए समाजिक गतिविधियां करनी चाहिए। इसी सापेक्ष में हिन्दू जागरण मंच के प्रांत एवं जिला कार्यकारिणी के दायित्ववानों द्वारा स्वागत कर बंधाई संप्रेषण प्रांत युवा प्रमुख,दीपक सिंह ठाकुर प्रवीण साहू जिला संयोजक पुरूषोतम निषाद जिला सहसंयोजक ढाकेश्वर साहू,प्रतीक सोनी, जिला युवा प्रचार आयाम सत्यम सिन्हा,जिला समाजिक संपर्क प्रमुख आशीष शर्मा युवा आयाम तुषार साहू, जिला कार्यकारिणी गौरव जैन,सौरभ सोलंके,सुनील साहू , डाकेश साहू,दिग्विजय ठाकुर देवेंद्र साहू, के द्वारा साहू समाज के समस्त युवाओं को प्रेषित किया है।
चुनेश साहू 7049466638
Adv






