hindmedianews
Breaking News
अन्यछत्तीसगढ़

*धमतरी में टैक्स न भरने वालों पर सख्त कार्रवाई, नगर निगम ने काटे नल कनेक्शन, आगे भी होगी कार्यवाही*

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

 

धमतरी/ नगर निगम ने टैक्स नहीं देने वालो तथा बकाया जलकर नहीं भरने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए कई उपभोक्ताओं के नल कनेक्शन काट दिए। नगर निगम अधिकारियों के अनुसार, शहर में सैकड़ों की संख्या में ऐसे उपभोक्ता हैं, जिन्होंने लंबे समय से जलकर नहीं चुकाया है। बार-बार नोटिस भेजने और चेतावनी देने के बावजूद जब बकाया राशि जमा नहीं की गई, तो निगम को यह कठोर कदम उठाना पड़ा। आयुक्त प्रिया गोयल के निर्देश पर निगम ने यह कार्यवाही किया हैं आगे भी इसी प्रकार के कार्यवाही होंगे जो टैक्स नहीं देंगे। नगर निगम उपायुक्त पीसी सार्वा ने बताया कि इस कार्रवाई का उद्देश्य बकाएदारों से समय रहते टैक्स वसूलना है और कर भुगतान की जिम्मेदारी सुनिश्चित कराना है। निगम ने स्पष्ट किया कि जब तक बकाया राशि जमा नहीं की जाएगी, तब तक जलापूर्ति बहाल नहीं की जाएगी। इस अभियान के तहत विभिन्न इलाकों में निगम की टीमों ने नल कनेक्शन काटने की कार्रवाई की, जिससे प्रभावित उपभोक्ताओं में हड़कंप मच गया। नगर निगम ने सभी बकाएदारों से जल्द से जल्द कर सभी प्रकार के बकाया टैक्स जमा करने की अपील की है, अन्यथा आगे भी इसी तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।

चुनेश साहू 7049466638

 

 

Adv

संबंधित पोस्ट

रोजगार कार्यालय की पहल: अग्निवीर भर्ती परीक्षा के लिए निःशुल्क कोचिंग, प्रशिक्षकों से आवेदन आमंत्रित

Sakshi Bansod

*स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 पर नगर पंचायत गुण्डरदेही में कार्यशाला आयोजित*

Chunesh Sahu

Chunesh Sahu

*दस्तावेज लेखक सरकार और जनता के बीच की मजबूत कड़ी: प्रमोद जैन , गुंडरदेही में दस्तावेज लेखक और स्टाम्प विक्रेता संघ का वार्षिक अधिवेशन संपन्न*

Chunesh Sahu

*रथयात्रा के पावन अवसर पर विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल ने श्रद्धालुओं के लिए किया अल्पाहार एवं जल का वितरण*

Chunesh Sahu

स्लग — हिड़मा के बाद बड़ी सफलता: जोगा उर्फ़ टेक शंकर समेत 7 नक्सली ढेर, भारी मात्रा में हथियार बरामद

Sakshi Bansod