hindmedianews
Breaking News
छत्तीसगढ़धर्म

*रथयात्रा के पावन अवसर पर विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल ने श्रद्धालुओं के लिए किया अल्पाहार एवं जल का वितरण*

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

*रथयात्रा के पावन अवसर पर विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल ने श्रद्धालुओं के लिए किया अल्पाहार एवं जल का वितरण*

 

धमतरी जिले में 1908 से बैलगाड़ी के साथ रथ यात्रा की शुरुआत की गई थी जो यात्रा 116 सालों से अनवरत जारी है जिसकी ख्याति लगातार बढ़ती जा रही है हर साल रथ यात्रा के पावन अवसर पर जिले के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्र के साथ शहर के लोग इस यात्रा में शामिल होते हैं और हजारों की संख्या में भगवान जगन्नाथ की रथ को हाथों से खींचकर शहर के मध्य यात्रा करवाते हैं यह यात्रा जगन्नाथ मंदिर मठ मंदिर चौक से निकलकर शहर के मध्य होते हुए बिलाई माता मंदिर राष्ट्रीय गौशाला में पहुँचती है और 11 दिनों तक भगवान जगन्नाथ का निवास राष्ट्रीय गौशाला मैदान में रहता है ।। जिले से आए हुए समस्त ग्रामीण और शहर के सभी श्रद्धालु जनों को ध्यान में रखते हुए विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल धमतरी नगर द्वारा पोहा और जलपान की व्यवस्था बमलाई चौक सदर बाजार में किया गया आस्था के इस महान पर्व में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल ने अपनी पूर्ण सहभागिता निभाई हर साल विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल द्वारा रथ यात्रा के पावन अवसर पर जन सेवा का यह कार्य किया जाता है हिंदू सेवा, जन सेवा तथा राष्ट्र सेवा ही विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल का प्रथम कर्तव्य रहा है जिसको पूर्ण करने में संगठन के कार्यकर्ता अपना सब कुछ निछावर कर देते हैं, और निरन्तर सेवा देते हैं।।

 

आज के रथयात्रा के इस पावन अवसर पर जलपान व्यवस्था में जिला अध्यक्ष संदीप अग्रवाल जिला खारिया अध्यक्ष दीपक ठाकुर जिला मंत्री रामचंद्र देवांगन जिला सह संयोजक डाकेश्वर साहू, प्रखंड अध्यक्ष गौरव जैन प्रखंड मंत्री दिलीप साहू ,प्रखंड सहसंयोजक सत्यम सिन्हा, नगर अध्यक्ष कैलाश भक्तानी, नगर सह मंत्री अमित सोना, नगर संयोजक चित्रेश साहू शिवांश पटवा , विजयंत राव नगर सह संयोजक प्रेम राव , कोमल सार्वा, विद्यार्थी प्रमुख दुर्गेश साहू , साप्ताहिक मिलन प्रमुख एनेश देवांगन, नीरज शुक्ला साकेत यादव के साथ नगर के सभी बजरंगी शामिल रहे।।

संबंधित पोस्ट

फोर्स एकेडमी चाइल्ड विंग का पुलिस कप्तान ने किया शुभारंभ।

hindmedianews

आयुष्मान योजना के तहत नियम नहीं मानने वाले अस्पतालों पर कार्यवाही

Sakshi Bansod

स्वामी विवेकानंद विद्यालय में हुआ ड्राइंग प्रतियोगिता का आयोजन:स्कूल शिक्षा के साथ प्रतिभा का रखा जा रहा ख्याल 

hindmedianews

*विद्यामितान(अतिथि शिक्षिकाओं ) ने मुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री को राखी के साथ भेजा आग्रह पत्र*

Chunesh Sahu

बेलतलरा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सेमरताल में 12 दिवसीय क्रिकेट मैच का आज हुआ समापन

hindmedianews

महाकुंभ का अंतिम शाही स्नान आज… महाशिवरात्रि पर स्नान के लिए उमड़ेगी भीड़, होगी कुंभ की विदाई

Sakshi Bansod