hindmedianews
Breaking News
धर्मब्रेकिंग न्यूज़

महाकुंभ का अंतिम शाही स्नान आज… महाशिवरात्रि पर स्नान के लिए उमड़ेगी भीड़, होगी कुंभ की विदाई

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

प्रयागराज। शिव और शक्ति के मिलन का खास पर्व है शिवरात्रि. यूं तो हर माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी और चतुर्दशी के संयोग को शिवरात्रि कहा जाता है, लेकिन फाल्गुन माह में आने वाली शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी की तिथि महाशिवरात्रि कहलाती है. इस दिन की विशेष मान्यता है कि यह शिव-पार्वती के विवाह का दिन है.

प्रयागराज पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के लिए यह इसलिए भी खास है, क्योंकि बुधवार को ही महाकुंभ का अंतिम अध्याय यानी अंतिम शाही स्नान भी है. कई अखाड़े तो माघ पूर्णिमा के स्नान के बाद ही विदा ले चुके हैं, लेकिन शिवरात्रि का दिन महाकुंभ की विदाई का दिन भी होता है. इस दिन भी कुछ अखाड़े स्नान करते हैं और फिर कुंभ समापन की घोषणा होती है.

जो अभी तक कुंभ में नहीं जा पाए हैं, और कल्पवास नहीं कर सके हैं, वह संगम तट पर शिवरात्रि का स्नान करके व्रत रखते हुए कल्पवास कर सकते हैं. इसके लिए एक दिन पहले ही त्रयोदशी तिथि के दिन केवल एक समय ही भोजन ग्रहण करें. फिर शिवरात्रि के दिन, घाट पर पहुंचकर स्नान करें और फिर यहां व्रत का संकल्प लेना चाहिए.

शिवरात्रि के दिन गंगाजल से शिवलिंग का अभिषेक करके दिनभर शिव भजन में बिताएं और फिर, सन्ध्याकाल में मन्दिर जाना चाहिए. कल्पवाल के व्रतियों को शिवपूजा रात्रि के समय करना चाहिए एवं अगले दिन स्नानादि के बाद अपने व्रत का पारायण करना चाहिए.

संबंधित पोस्ट

पंडरिया विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से नगर पंचायत पांडातराई में जनता की बहुप्रतीक्षित मांग उप तहसील स्थापना की मिली स्वीकृति

hindmedianews

समाजसेवा के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ रत्न सम्मान से नवाजे गए शिवकुमार बंजारे

Sakshi Bansod

कुकदूर परियोजना में महतारी वंदन हितग्राहियों को मिल रही सुविधाएं, बांटी गई विष्णु की पाती 

hindmedianews

*मोटी कमीशन के चलते निजी अस्पतालों में चल रही रेफर की परम्परा….* *निजी अस्पताल कर रहे अपनी मनमानी…* *मामला बचाने में एड़ी चोटी का दम…* 

Chunesh Sahu

विशेष ग्राम सभा में स्व जनगणना प्रक्रिया की दी गई विस्तारपूर्वक जानकारी

Sakshi Bansod

नाबालिक को भगा ले जाने वाला अरोपी को गुजरात से किया गिरफ्तार, अपहृता को सकुशल लाया गया वापस 

hindmedianews