hindmedianews
Breaking News
कबीरधामछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़शिक्षास्वास्थ्य

ज़िले में चलाया जा रहा मिशन शक्ति’’ के तहत 100 दिवसीय विशेष जागरुकता अभियान

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में शासन द्वारा गर्भवती महिला को 5000 रुपये आर्थिक सहायता दिए जाने का हैं प्रावधान

कवर्धा,  जिले में संचालित जिला महिला सशक्तिकरण केन्द्र का उद्देश्य महिलाओं के शोषण और भेदभाव को खत्म करना एवं महिलाओं के सशक्तिकरण और विकास के लिए मार्गदर्शन, सहायता और सहयोग प्रदान करना है। भारत सरकार के निर्देशानुसार एकीकृत महिला सशक्ति कार्यक्रम अंतर्गत् 100 दिवस का जागरुकता अभियान, कार्यक्रम जिले में 21 जून 2024 से 04 अक्टुबर 2024 तक चलाया जा रहा हैं। जिसमें बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ सप्ताह, भारतीय न्याय संहिता सप्ताह, मातृत्व लाभ सप्ताह आदि जिसमें समाज में महिलाओं के प्रति जागरुकता लाते हुए महिलाओं को सशक्त बनाया जा सके।

महिला एवं बाल विकास विभाग के ज़िला कार्यक्रम अधिकारी  आनंद तिवारी ने बताया कि जागरुकता कार्यक्र्रम के तारतम्य ‘‘मिशन शक्ति’’ अंतर्गत् महिलाओं के सशक्तिकरण एवं सुरक्षा-बचाव के लिए कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे के निर्देशानुसार 08 जुलाई 2024 से 12 जुलाई 2024 तक मातृत्व लाभ सप्ताह अंतर्गत् महिला एवं बाल विकास विभाग जिला कबीरधाम द्वारा जिले के समस्त परियोजना कार्यालय में प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना के पंजीयन के लिए ‘‘पीएमएमबीवाई पंजीयन अभियान’’ की शुरुआत किया जा रहा है। प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना के अंतर्गत् शासन द्वारा पहले बच्चे के जन्म पर दो किस्तो में 5000 की राशि दी जाएगी तथा दूसरी बालिका के जन्म पर एक 6000 की राशि एक मुश्त दीये जाने का प्रावधान है। जागरुकता कार्यक्रम के तहत प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना के तहत् गर्भवती महिलाओं का पंजीकरण किया जाएगा, जिसके पश्चात् आंगनबाड़ी केन्द्रों में गर्भवती महिलाओं के न्यूटिशियन एवं अन्य महत्वपूर्ण विषय पर जागरुकता कार्यक्रम एवं अन्य विविध कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

संबंधित पोस्ट

बिजली हाफ योजना में कटौती के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन* *कांग्रेसियो ने साय सरकार का पुतला दहन कर घेरा बिजली दफ्तर*

Chunesh Sahu

आगामी धान खरीदी पर हुई प्रशिक्षण, गुरुर विकासखंड अंतर्गत सभी 23 केंद्रों में होगी समुचित व्यस्था,,

Chunesh Sahu

इस राशि के जातकों का पारिवारिक जीवन रहेगा सुखद, जानें कैसा रहेगा आपका आज का दिन

Sakshi Bansod

*राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष पर अरौद डूबान में विजय दशमी उत्सव का हुआ आयोजन*

Chunesh Sahu

कबीरधाम जिले के कोहिनूर कहे जाने वाले  शिक्षक बंजारे  को सतनामी समाज ने किया सम्मानित

hindmedianews

श्री विष्णुदेव साय ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ ऐतिहासिक पल के गवाह बने जिलेवासी श्री अरुण साव और श्री विजय शर्मा ने ली उप मुख्यमंत्री की शपथ

Chunesh Sahu