
आगामी धान खरीदी पर हुई प्रशिक्षण, गुरुर विकासखंड अंतर्गत सभी 23 केंद्रों में होगी समुचित व्यस्था,,
बालोद. गुरुर..आगामी खरीफ विपणन वर्ष 2025.26मे 15नवंबर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी किया जाना है, धान उपार्जन कार्य को सुचारू रूप से संचालन करने के उद्देश्य से एक दिवसीय प्रशिक्षण विकासखंड गुरूर मे आयोजित किया गया था, जिसमें मुख्य रूप से,प्रशिक्षण प्रदाता –

1.राजेंद्र प्रसाद राठिया उप पंजीयक सहकारी संस्था बालोद
2. T R ठाकुर खाद्य अधिकारी जिला बालोद
3. B M रावटे नोडल अधिकारी जिला सहकारी केंद्रीय बैंक दुर्ग
4. चंद्रकांत चंद्राकर सहकारिता विस्तार अधिकारी गुरूर
5. नरेश कुमार पिपरे खाद्य निरीक्षक बालोद
ने निम्नानुसार प्रशिक्षण देकर, किसानो को किसी भी तरह का असुविधा ना हो इस बात पर गौर कराया गया, उपार्जन केंद्रों में तौल कांटा, बारदाना, कंप्यूटर, बिजली एवं इंटरनेट सुविधा सहित समुचित व्यस्था पर ध्यान आकर्षण कराया गया, गुणवत्ता परीक्षण पर विशेष ध्यान देने की बाते कही, गुरुर विकासखंड से सभी 23, समितियों से समिति प्रबंधक एवं ऑपरेटरो ने प्रशिक्षण प्राप्त किया,, निम्न बिन्दुओं पर चर्चा हुई,,
1 सभी 23 समितियों के लिए नियुक्त धान खरीदी नोडल
2 सभी 23 समितियों के समिति प्रबंधक
3 सभी 23 समितियों के कम्प्यूटर ऑपरेटर
प्रशिक्षण की मुख्य बिंदु
1 धान खरीदी केंद्रों की प्रारम्भिक तैयारी
2 नोडल अधिकारियों के कर्तव्य
3 धान उपार्जन नीति पर चर्चा
4 एग्रीटेक पंजीयन पर चर्चा
5 धान उठाव पर चर्चा





