
कलेक्टोरेट बालोद में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथबालोद, 31 अक्तूबर। राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर शुक्रवार को जिला कार्यालय बालोद में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने अधिकारी-कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता और अखंडता बनाए रखने की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के जन्मदिवस पर मनाया जाने वाला यह दिवस देश की एकता, भाईचारे और सांप्रदायिक सौहार्द को सुदृढ़ करने का प्रतीक है।कलेक्टर ने कहा कि सरदार पटेल के योगदान से ही भारत आज एक संगठित राष्ट्र के रूप में स्थापित है। उन्होंने कर्मचारियों से आह्वान किया कि वे अपने कार्य क्षेत्र में सद्भाव और जनसेवा की भावना से कार्य करें। कार्यक्रम में अपर कलेक्टर श्री चंद्रकांत कौशिक, श्री अजय किशोर लकरा, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती मधुहर्ष सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे। सभी ने एक स्वर में राष्ट्र की एकता, सुरक्षा और विकास के प्रति समर्पण का संकल्प दोहराया।

बसंत निषाद
बालोद





