hindmedianews
Breaking News
अन्यछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़राजनीती

मैं किसान ~ किसान मेरा, किसानों की है कांग्रेस सरकार कह नीलकंठ ने किया नामांकन दाखिल, जय जवान जय किसान को किया नमन

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

कबीरधाम /पंडरिया: पंडरिया विधानसभा से कांग्रेस पार्टी की अधिकृत प्रत्याशी नीलकंठ चंद्रवंशी ने आज नामांकन दाखिल किया। उन्होंने नवरात्रि के 5वें. दिन शुभ मुहूर्त में अपना नामांकन दाखिल किया और खुद को जनता का सेवक बताया।

दरअसल, नीलकंठ चंद्रवंशी को जब से कांग्रेस ने प्रत्याशी चुना है, तब से समर्थकों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। नीलकंठ चंद्रवंशी भी लगातार जनसंपर्क कर रहे हैं, और आज नवरात्रि के 5वें दिन शुभ मुहूर्त में सादगी पूर्ण सफेद पोशाक में अपने समर्थकों के साथ नामांकन दाखिल करने पहुंचे। 

उन्होंने अपना नामांकन दाखिल किया इसके बाद मीडिया से चर्चा भी की जिसमें उन्होंने कहा कि मैं किसान हूँ और किसान मेरे हैं। छत्तीसगढ़ कांग्रेस सरकार हमेशा किसानों को फायदा पहुंचाने वाले योजना बनाती है, जिससे प्रदेश के किसान सशक्त हैं। बीते 5 वर्षो में अपार जनकल्याणकारी योजना भूपेश सरकार लेकर आई है जिसकी वजह से आम लोगों को अत्यंत फायदा हुआ है। कांग्रेस की सरकार निरंतर ऐसे ही कार्य करते रहेगी। मैं किसान होने के साथ ही जनता का सेवक हूं और हमेशा सेवा करना चाहता हूं।

नीलकंठ चंद्रवंशी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने जब से मुझे अपना प्रत्याशी बनाया है, तब से मैं सभी वरिष्ठ व कनिष्ठ कार्यकर्ताओं से भेंट कर रहा हूं। आज उन्हीं के सहयोग व आशीर्वाद से पार्टी ने मुझ पर भरोसा जताया है। क्षेत्र में मैं नहीं मेरे किसान चुनाव लड़ रहे हैं।

बताते चले कि नीलकंठ चंद्रवंशी को किसानों का अपार समर्थन मिलता दिख रहा है। इसके साथ ही पार्टी के वरिष्ठ नेता से लेकर कार्यकर्ताओं तक नीलकंठ चंद्रवंशी को अपना समर्थन दे रहे हैं।

संबंधित पोस्ट

*विश्व पर्यावरण दिवस पर संकल्प लें – हसदेव बचाएं, पर्यावरण बचाएं : आदिवासी नेता खिलेन्द ध्रुव* 

Chunesh Sahu

भीम आर्मी परिवार नहीं मनाएगी दीवाली : अमन अनंत 

hindmedianews

संकुल स्तरीय पालक मेगा बैठक हुई संपन्न , शासन की 12 शिक्षा एजेंडा की दी गई जानकारी पालकों ने सराहा

hindmedianews

भाड़ में गई नियम कानून स्वयं की रक्षा सर्वोपरि:पीड़ित ने कराई थाने में शिकायत, पर नहीं हुई कार्रवाई आखिर कौन है आकाश ठाकुर, जो पुलिस कार्रवाई से है बेखौफ?

hindmedianews

महाकुंभ का अंतिम शाही स्नान आज… महाशिवरात्रि पर स्नान के लिए उमड़ेगी भीड़, होगी कुंभ की विदाई

Sakshi Bansod

मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के तहत दिया जाएगा विभिन्न कोर्स में निःशुल्क प्रशिक्षण … पढ़िए पूरी खबर….

Chunesh Sahu