hindmedianews
Breaking News
अन्यछत्तीसगढ़राजनीती

भाजपा प्रत्याशी भावना बोहरा ने किया दाखिल नामांकन,  पंडरिया विधानसभा की जनता देव तुल्य भाजपा के साथ निभा रही सहभागिता 

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow
पंडरिया: विधानसभा के लिए भाजपा प्रत्याशी भावना बोहरा ने आज अपना नामांकन दाखिल किया। सादगी पूर्ण तरीके से उन्होंने शुभ मुहूर्त में अपना नामांकन दाखिल कर पंडरिया की जनता को आभार व्यक्त किया साथ ही पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों का भी उन्होंने आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा की कबीरधाम जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 12 की सदस्य के रूप में मैंने जो भी कार्य किये हैं चाहे व बेटियों के सुरक्षित आवागमन के लिए बस सेवा हो, बेहतर स्वास्थ्य हेतु मोबाइल हेल्थ पैथ लैब, निशुल्क एम्बुलेंस सेवा, युवाओं को प्रोत्साहन, महिला सशक्तिकरण व सभी वर्गों के लिए जो भी प्रयास किये हैं उन सभी जनहित के कार्यों को पूरे पंडरिया विधानसभा की जनता के लिए भी समर्पित करना यही हमारा लक्ष्य है। हमें पूरा विश्वास है की इस लक्ष्य को पूरा करने में आप सभी का सहयोग और समर्थन हमें जरुर प्राप्त होगा।
भावना बोहरा ने आगे कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने मुझे प्रत्याशी के रूप में पंडरिया विधानसभा की जनता और क्षेत्र के विकास के लिए जो सुअवसर प्रदान किया है वह मेरे लिए सौभाग्य की बात है। आज मैंने सादगी पूर्ण तरीके से शुभ मुहूर्त में अपना नामांकन दाखिल किया और संकल्प किया है पंडरिया की जनता ने जिन आकाँक्षाओं की अपेक्षा एवं पार्टी ने जो मुझ पर विश्वास जताया है उसके प्रति पूर्ण समर्पण भाव से कार्य करुँगी। क्षेत्र की जनता के आशीर्वाद और भाजपा परिवार के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का समर्थन तथा उनका उत्साह देखकर मैं अभिभूत हूँ। भारतीय जनता पार्टी हमेशा से ही जनहित और सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के लक्ष्य को लेकर चलने वाली पार्टी है। विगत पांच वर्षों में छत्तीसगढ़ प्रदेश जिस बदहाली और भ्रष्टाचार से त्रस्त है उसे जनता ने अब बदलने का संकल्प कर लिया है।
भावना बोहरा ने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता ही उसकी नींव हैं। यह भाजपा के समस्त वरिष्ठजनों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ता साथियों का समर्थन तथा पंडरिया विधानसभा की जनता का अपार स्नेह एवं आशीर्वाद ही है की मुझे यह सौभाग्य मिला है। मैं आश्वस्त करती हूँ की आप सभी की आकाँक्षाओं के अनुरूप कार्य करने और क्षेत्र के विकास हेतु सदैव प्रयास करती रहूंगी। आज मैंने अपना नामांकन दाखिल किया है जिसके लिए सभी कार्यकर्ता साथियों एवं पार्टी के सभी वरिष्ठ जनों तथा क्षेत्र की जनता का भरपूर आशीर्वाद तथा समर्थन प्राप्त हुआ है। हमें पूरा विश्वास है हम मिलकर पंडरिया विधानसभा को भ्रष्टाचार, कमीशनखोरी, वादा खिलाफी, अवैध कारोबार, ध्वस्त कानून व्यवस्था और बढ़ते अपराध से मुक्त कर समृद्ध पंडरिया बनाने के लिए कदम मिलाकर आगे बढ़ेंगे। पंडरिया की जनता का पूर्ण समर्थन भारतीय जनता पार्टी के साथ है और 7 नवम्बर को होने वाले विधानसभा चुनाव में जनता अपना प्रचंड आशीर्वाद भाजपा को जरुर प्रदान करेगी।

संबंधित पोस्ट

धमतरी पुलिस, थाना नगरी द्वारा अवैध शराब बेचने वाले आरोपी के विरुद्ध की गई वैधानिक कार्यवाही”*

Chunesh Sahu

पंडरिया विधायक भावना बोहरा की अनुशंसा पर पंडरिया विधानसभा क्षेत्र में निर्माण कार्यों के लिए 55 लाख 62 हजार 600 रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति

hindmedianews

राजनांदगांव में पुलिस की बड़ी कार्रवाई — दो तस्करों से 3 लाख रुपये की अवैध शराब जब्त, कार भी जब्त

Sakshi Bansod

फर्जी बीएड प्रमाण पत्र के आधार पर नौकरी करने वाले व्याख्याता को सस्पेंड

Chunesh Sahu

धमतरी पुलिस,थाना कुरूद द्वारा ग्राम नारी में एवं थाना मगरलोड द्वारा ग्राम मगरलोड एवं ग्राम बेलरदोना सहित तीन जगहों में जुआ ताश खेल रहे 16 जुआरियों के विरुद्ध किया गया वैधानिक कार्यवाही*

Chunesh Sahu

रजक धोबी समाज परिक्षेत्र गुरुर में हुआ चुनाव, नोहर निर्मलकर बने नव निर्वाचित अध्यक्ष,

Chunesh Sahu