hindmedianews
Breaking News
छत्तीसगढ़देश-विदेशब्रेकिंग न्यूज़राजनीती

खड़ग राज सहित कवर्धा और पंडरिया के लिए 19 अक्टूबर को 22 अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन प्रस्तुत किया

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow
कवर्धा, कवर्धा विधान क्षेत्र क्रमांक 72 से खड़गराज सिंह ने (आप) की तरफ से गुरुवार को विधानसभा सदस्य के लिए नाम निर्देशन, कवर्धा विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग आफिसर पी सी कोरी के समक्ष प्रस्तुत किया। उन्होंने संविधान की शपथ भी ली। इस अवसर पर उनके चार प्रस्थापक उपस्थित थे।
विधानसभा पंडरिया एवं कवर्धा के लिए 22 अभ्यर्थियों ने विधानसभा सदस्य के लिए रिटर्निग आफिसर के समक्ष नाम निर्देशन प्रस्तुत किया। कवर्धा से विधानसभा सदस्य के लिए 06 अभ्यर्थियों ने रिटर्निग आफिसर पीसी कोरी के समक्ष नाम निर्देशन प्रस्तुत किया। नाम निर्देशन जमा करने वाले अभ्यर्थियों में मिलाप सिंह नेताम (भारतीय शक्ति चेतना पार्टी), सुनील केशरवानी (जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे)), परसादीलाल कुम्हरे (गोडवाना गणतंत्र पार्टी), विपिन साहू (छत्तीसगढीया पार्टी), आनंद कुमार मेरावी (निर्दलीय) और खड्गराज सिंह (आम आदमी पार्टी) ने अपने-अपने नाम निर्देशन प्रस्तुत किया है। इस अवसर पर संबधित अभ्यर्थियों के प्रस्थापक उपस्थित थे।
पंडरिया विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 71 से आज विधानसभा सदस्य के लिए 16 अभ्यर्थियों ने रिटर्निग आफिसर संदीप ठाकुर के समक्ष नाम निर्देशन प्रस्तुत किया। पंडरिया विधानसभा क्षेत्र से नाम निर्देशन जमा करने वाले अभ्यर्थियों में नीलकंठ चंद्रवंशी (भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस), भावना बोहरा (भारतीय जनता पार्टी), भावना बोहरा (भारतीय जनता पार्टी), रमेश राजपूत (भारतीय शक्ति चेतना पार्टी), परदेशी राम बांधड़े (निर्दलीय), नंदकिशोर तिवारी (शिवसेना), थानेश्वर चंद्राकर (निर्दलीय), चमेली कुर्रे (आम आदमी पार्टी), चमेली कुर्रे (आम आदमी पार्टी), सत्यप्रकाश बौद्व (निर्दलीय), सत्यप्रकाश बौद्व (निर्दलीय), सत्यप्रकाश बौद्व (निर्दलीय), अनिल कुमार नवरंग (आम आदमी पार्टी), हरेन्द्र कुमार डाहिरे(निर्दलीय), चैतराम राज (बहुजन समाज पार्टी), रवि कुमार चंद्रवंशी (जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे)) ने अपने-अपने नाम निर्देशन प्रस्तुत किया है। इस अवसर पर संबधित अभ्यर्थियों के प्रस्थापक उपस्थित थे।

संबंधित पोस्ट

*ग्राम पंचायत सुपेला में राजीव गांधी युवा मितान क्लब का हुआ गठन*

Chunesh Sahu

शिक्षा विभाग परिसर के खिड़कियों के पास आपत्ति जनक तस्वीरें आई सामने.. ज़िम्मेदार ने झाड़ा पल्ला….

Chunesh Sahu

अवैध धन लाभ अर्जित करने की नियत से शराब बिक्री करने वाले पर कवर्धा पुलिस की कार्यवाही

hindmedianews

*राष्ट्रीय गणित दिवस के अवसर पर अंतर महाविद्यालय कार्यक्रम का अयोजन….*

Chunesh Sahu

कांग्रेस पार्टी का संकल्प शिविर

Chunesh Sahu

* गुरुर जनपद पंचायत क्षेत्र 08, में जीत का माहौल, ग्रामीणों ने कहा हमने उसे चुना जिसने गांव का दुख दर्द सुना, मेरी जनता मेरा परिवार और मेरा गांव मेरा घर- संध्या अजेंद्र साहू*

Chunesh Sahu