hindmedianews
Breaking News
अन्यछत्तीसगढ़शिक्षा

*राष्ट्रीय गणित दिवस के अवसर पर अंतर महाविद्यालय कार्यक्रम का अयोजन….*

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

*राष्ट्रीय गणित दिवस के अवसर पर अंतर महाविद्यालय कार्यक्रम का अयोजन….*

 

 

 

 

बाबू पंढरी राव कृदत्त शासकीय महाविद्यालय सिलौटी में गणित विभाग द्वारा 20 फरवरी 2023को राष्ट्रीय गणित दिवस का आयोजन किया गया…..जिसका उद्देश्य गणित का विकास और मानवता के विकास में इसका महत्व था…।

वहीं इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. भावना कमाने रिसोर्स पर्सन डॉ. V.K. पाठक डिप्टी डायरेक्टर उच्च शिक्षा विभाग रायपुर डॉ नियति गुरुदवन सहायक प्रोफ़ेसर गणित शास. J.Y. छत्तीसगढ़ कॉलेज रायपुर उपस्थित थे। कार्यक्रम के शुरूआत उद्घाटन एवं स्वागत भाषण प्राचार्य डॉ. भावना कामने के द्वारा हुआ | Dr. V.K. पाठक ने श्रीनिवासन रामानुजन के जीवन के बारे में संक्षिप्त जानकारी दिया और छात्र- छात्राओं के अंदर गणित के प्रति जो डर था उसको दूर करने का प्रयास किया | Dr. Niyati Gurudwan ने छात्र-छात्राओं को रिसर्च में जुड़ने के लिए प्रेरित किया और IIT-JAM, IIT-GATE, CSIR NET जैसे Exam के बारे में विस्तृत जानकारी दिया और साथ ही साथ अपना अनुभव साझा किया ।

राष्ट्रीय गणित दिवस के अवसर पर महाविद्यालय में अन्तर महाविद्यालय रंगोली और पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें शासकीय महाविद्यालय भखारा, बी.सी.एस. पीजी महाविद्यालय धमतरी की छात्र छात्राए भी शामिल हुए। रंगोली प्रतियोगिता में महाविद्यालय के पूजा मेश्राम ने प्रथम स्थान, पोस्टर प्रतियोगिता में शासकीय महाविद्यालय भखारा के छात्र टेमन कुमार ने प्रथम स्थान, प्रस्तुतिकरण में महाविद्यालय के निलिमा साहू ने प्रथम स्थान प्राप्त किया ।

 

अंत में कार्यक्रम प्रभारी श्री ओमप्रकाश साहू ने कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु संस्था के प्रमुख एवं समस्त स्टाफ का आभार व्यक्त किया। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त सहायक श्री हितेश कुमार प्रध्यापक डॉ. अश्वनी कुमार ध्रुव, श्रीमती भारती मंडावी, श्री भरतलाल यादव,नेताम, श्रीमती भावना दीवान, श्री नरेन्द्र कुमार ध्रुव, श्री त्रिभुवन साहू, श्री राकेश कौशिक, श्रीमुकेश कुमार एवं महाविद्यालय के समस्त छात्र- छात्राएँ उपस्थित थे।

 

 

 

चुनेश साहू 7049466638

संबंधित पोस्ट

20 तारीख को फुण्डा के शहीद लोकेश साहू की पुण्य तिथि में आएंगी मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी कौशिल्या साय, संत रामबालक दास जी भी होंगे शामिल

Chunesh Sahu

युवा स्टार सेवा समिति ने मनाया स्थापना दिवस

Chunesh Sahu

नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा सम्पन्न जिले की तीनों विधानसभाओं में कुल 38 नामांकन विधिमान्य

Chunesh Sahu

बिलासपुर वनमंडल के बेलगहना वनपरिक्षेत्र अंतर्गत खोंगसरा में हिरण की संदिग्ध मौत, वन विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल”….!

भोपाल में सीनियर नेतृत्व की मुलाकात छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से सौजन्य भेंट

Sakshi Bansod

विधायक भावना बोहरा ने ₹3.41 करोड़ से अधिक के सड़क निर्माण कार्य का किया भूमिपूजन

hindmedianews