hindmedianews
Breaking News
अन्यछत्तीसगढ़शिक्षा

राष्ट्रीय सेवा योजना के वरिष्ठ स्वयंसेवको द्वारा महाविद्यालय स्तरीय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता हुआ सम्पन्न राष्ट्रीय सेवा योजना के प्रति लगाव और जागरूकता फैलाना है उद्देश्य

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

 

*बालोद,अर्जुन्दा:-* शहीद दुर्वासा निषाद शासकीय महाविद्यालय अर्जुंदा में राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डाॅ प्रदीप कुमार प्रजापति व वरिष्ठ स्वयंसेवकों द्वारा महाविद्यालय स्तरीय ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन 19 अक्टूबर को प्रातः 12:30 बजे महाविद्यालय में किया गया। इस प्रतियोगिता में पंजीयन के लिए किसी भी प्रकार का कोई शुल्क नहीं लिया गया है। यह पूर्णतः निशुल्क था।

*युवा विकास राष्ट्र विकास की भावना जागृत करना है उद्देश्य – वरिष्ठ स्वयंसेवक व राज्य स्तरीय पुरस्कृत श्रेष्ठ स्वयंसेवक यशवंत टंडन*

राष्ट्रीय सेवा योजना के वरिष्ठ स्वयंसेवक व राज्य स्तरीय पुरस्कृत श्रेष्ठ स्वयंसेवक यशवंत कुमार टंडन ने कहा कि युवाओं में राष्ट्रीय सेवा योजना के प्रति लगाओ और राष्ट्रीय सेवा योजना के उपलब्धियां गतिविधियों और योगदान से स्वयंसेवकों को अवगत कराना है। जिससे भविष्य में स्वयंसेवक अनुशासित और अपने व्यक्तित्व का बेहतर विकास कर सकें। हर स्वयंसेवक में एक नेतृत्व करने की क्षमता विकास करना सेवा समर्पण और त्याग की भावना ईमानदारी और पूरी दृढ़ इच्छा शक्ति निष्ठा के साथ दिए गए कार्यों का निर्वहन कर सकें। महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा ऐसा आयोजन पहली बार किया गया। जिसको लेकर स्वयंसेवको में काफी उत्साह और उमंग देखने को मिला। इस महाविद्यालय स्तरीय ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में लगभग 70 स्वयंसेवको ने अपना पंजीयन कराया। और वही परीक्षा में 60 स्वयंसेवको ने भाग लिया। 

 

*प्रतियोगिता में विजेता प्रतिभागियों के लिए पुरस्कार का विवरण इस प्रकार है*

 

इस महाविद्यालय स्तरीय ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी यशवंत कुमार टंडन वरिष्ठ स्वयंसेवक व राज्य स्तरीय पुरस्कृत श्रेष्ठ स्वयंसेवक द्वारा 501रूपए एवं मेडल प्रशस्ति-पत्र प्रदान किया जाएगा। वहीं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को देवेन्द्र कुमार साहू राज्य स्तरीय पुरस्कृत श्रेष्ठ स्वयंसेवक (शासकीय घनश्याम सिंह गुप्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय बालोद) के द्वारा 301 रूपए मेडल एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान किया जाएगा। वहीं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को दानेश्वर सिन्हा द्वारा 201 रूपए मेडल एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान किया जाएगा।

 

विशेष उपहार के रूप में सुदर्शन साहू, जीवन भुआर्य, शुभम देशमुख की ओर से प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को एन.एस.एस कैप एवं मोहित यादव, राजेश यादव, खिलेश्वर साहू द्वारा प्रमाण पत्र व प्रणव तिवारी, खेमेश्वरी चौधरी, मोनिका देशमुख की ओर प्रतिभागियों को मेडल प्रदान किया जाएगा। 

 

*परीक्षा को सफल बनाने में इनका रहा महत्वपूर्ण योगदान*

महाविद्यालय स्तरीय ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए महाविद्यालय के अतिथि व्याख्याता राजनीतिक विज्ञान श्री मनोज कुमार साहू, सुश्री गायत्री साहू अतिथि व्याख्याता राजनीतिक विज्ञान राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के वरिष्ठ स्वयंसेवक यशवंत कुमार टंडन, दानेश्वर सिन्हा, मोहित यादव, भूषण कुमार, सुदर्शन साहू, शुभम देशमुख, वैभव देशमुख, का विशेष योगदान रहा।

 

के नागे की रिर्पोट 

संबंधित पोस्ट

बालोद जिले में पर्यावरण संरक्षण के लिए कलेक्टर की अनूठी पहल: “एक पेड़ मां के नाम”

Chunesh Sahu

*उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव जी के बालोद आगमन की तैयारी को लेकर बैठक संपन्न हुई…..*

Chunesh Sahu

टीना शेड का भूमिपूजन कर

Chunesh Sahu

The game of AUTOPSY..part_2 *नोटिस के खेल में डॉक्टर फेल… जांच समिति करेंगी कार्यवाही….* *बड़ी कार्यवाही होने के आसार…..जांच समिति में होगी फिर से खेला या….??.??..*

Chunesh Sahu

Chunesh Sahu

श्री सिद्धेश्वर शिव महापुराण कथा में शामिल हुए मुख्यमंत्री श्री साय कथा प्रवक्ता श्री ब्रजनंदन जी महराज से लिया आशीर्वाद* *प्रदेश की सुख, समृद्धि एवं खुशहाली के लिए कामना की

Chunesh Sahu