hindmedianews
Breaking News
अन्यछत्तीसगढ़

*राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष पर अरौद डूबान में विजय दशमी उत्सव का हुआ आयोजन*

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

*राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष पर अरौद डूबान में विजय दशमी उत्सव का हुआ आयोजन*

समाज में समरसता की भाव और भारत माता की रक्षा हम सभी की जिम्मेदारी _ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ

 

 *धमतरी विकासखंड के अरौद डूबान में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में शुक्रवार को अरौद में जहा अभी तक संघ का पदार्पण नहीं हुआ था वहां स्वयंसेवक बंधुओं द्वारा पहुंचकर विजयदशमी उत्सव का आयोजन किया गया।

   

 बूढ़ादेव परिसर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ धमतरी खंड द्वारा मंडल के समस्त गांवों से आत्मीय बंधुओं को आमंत्रित किया गया था जिसमें मुख्य अतिथि गजानंद मरकाम परिक्षेत्र अध्यक्ष आदिवासी समाज, अध्यक्षता देवनाथ नेताम पूर्व जनपद सदस्य,मुख्य वक्ता मोहन लाल साहू प्रांत सहसेवा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता,आदि सरसंघचालक डॉ हेडगेवार जी, श्री गुरुजी के चल चित्र की पूजा अर्चना एवं शस्त्र पूजन कर आरंभ किया गया सर्वप्रथम मुख्य अतिथि गजानंद मरकाम द्वारा संघ को देश की सेवा करनी वाली संगठन बताते हुए संघ की महत्व पर प्रकाश डाला गया फिर अमृत वचन , सुभाषित गीत के पश्चात मुख्य वक्ता मोहन लाल साहू द्वारा संघ का परिचय उद्देश्य आदिवासी समाज की रक्षा कुल देवी देवता की सम्मान ,अपना आहार, विहार पहनावा बोली भाखा,रहन सहन खान पान संस्कृति, पंच परिवर्तन पर जनमानस को संबोधित करते हुए कहा हम सभी का उद्देश्य भारत माता की रक्षा है इसके लिए हम सभी को मिलजुलकर रहना होगा समाज को जोड़कर रखने में हमारी भूमिका निष्पक्ष भाव से होनी चाहिए सामाजिक समरसता और राष्ट्रभक्ति का,संस्कार ,संघ का अनुशासन हमें भारत की रक्षा के लिए संदेश देता है। स्वयंसेवकों ने गणवेश में अनुशासनबद्ध होकर नमस्ते सदा वत्सले मातृभूमे प्रार्थना और भारत माता की जय के जयकारों के साथ सहभागिता की। संगठन ने हिंदू एकता के लिए अस्पृश्यता मिटाने और सनातन संस्कृति को बचाने का आह्वान किया इस ऐतिहासिक अवसर पर ग्राम का माहौल राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत रहा।संघ प्रार्थना के साथ समापन हुआ,आरौद का यह आयोजन गांववासियों के लिए अविस्मरणीय बन गया। इस अवसर चंद्रहास यादव ,बसंत कोमरे , महेंद्र कुमार,विष्णु कोर्राम,कंस राम, अंजोर सिंह तथा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के खंड संचालक राधेश्याम नेताम, खंड कार्यवाह अजय साहू, खंड सह कार्यवाह मनोहर लाल साहू,मंडल कार्यवाह हेमंत साहू, जिला पर्यावरण संयोजक भेदू प्रकाश साहू,हिन्दू जागरण मंच जिला संयोजक पुरूषोतम निषाद,सहसंयोजक चित्रेश साहू, एवं मंडल के समस्त गांवों से गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे*।

 

2.*मुजगहन में शरद पूर्णिमा कार्यक्रम के अध्यक्षता दीपक सिंह ठाकुर का संबोधन भारत हिन्दू राष्ट्र है,*

 

*भारत हिन्दू राष्ट्र है इनकी घोषणा नहीं करनी है, अपितु सर्वांगीण विकास करना होगा _दीपक सिंह ठाकुर*

*मुजगहन में शरद पूर्णिमा के अवसर पर ग्राम वासियों द्वारा संस्कृति से संबंधित कार्यक्रम रखा गया था जिसमें मुख्य अतिथि राजेश शर्मा ,अध्क्षता दीपक सिंह ठाकुर,विशिष्ट अतिथि हेमराज सोनी आतिथ्य में शामिल हुए । हिन्दू जागरण मंच प्रांत युवा प्रमुख दीपक सिंह ठाकुर ने जनमानस को संबोधित करते हुए कहा भारत सनातन की भूमि है यहां प्रत्येक पर्व का महत्व है शरद पूर्णिमा के दिन भगवान चंद्र देव अपने सोलह कलाओं से परिपूर्ण होकर अपनी प्रकाश बिखेर कर जगत को शांति का संदेश देकर सुखमय जीवन प्रदान करती लोग इस दिन अमृतमय रूपी पायस (खीर)ग्रहण कर निरोगी काया को प्राप्त करते है। भारत हिन्दू राष्ट्र है इसकी घोषणा अथवा व्यवस्थित नहीं करना है बल्कि इसकी सर्वांगीण विकास की आवश्यकता है । आज समाज में नारियों की सुरक्षा प्रमुख चिंतन का विषय है समाज का आदर्श स्वरूप है नारी । मातृशक्ति बहनों की रक्षा के लिए समाज को जागरूक होकर इस दिशा में कार्य करने की आवश्यकता है ,हमें समाज की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहना चाहिए रात्रि कालीन कार्यक्रम स्वरांजली नगरी ने मंचीय प्रस्तुति प्रदान किया,उक्त अवसर हिन्दू जागरण मंच के नगर युवा टोली अमर दीप महाजन, रविन्द्र बंजारे ,मुकेश साहू ,जतिन देवांगन आयोजक परिवार के पदाधिकारीगण के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित थे*

संबंधित पोस्ट

*शिक्षा ही सफलता की कुंजी है : तारणी पुष्पेन्द्र चंद्राकर* *परसोदा में शाला प्रवेश उत्सव व ओटेबंद में भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल हुई जिला पंचायत अध्यक्ष*

Chunesh Sahu

“करेला नहीं साहब, ये करील का गोरखधंधा है!” — वन रक्षक और डिप्टी रेंजर की सहमति से हाईवे पर लुट रही जंगल की संपदा, विभाग बना ‘मौन साधु’….!

सहकारी भारती जिला बालोद का हुआ गठन, प्रदेश प्रमुख राधे श्याम चंद्रवंशी ने दी बधाई,

Chunesh Sahu

सनराइज पब्लिक स्कूल में हेल्थ एंड वैलनेस प्रोग्राम का आयोजन

hindmedianews

*ग्राम मासूल में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई गुरु घासीदास जयंती* *जिला पंचायत अध्यक्ष तारणी पुष्पेंद्र चंद्राकर ने की शिरकत*

Chunesh Sahu

पांडातराई मदिरा दुकान के आसपास अवैध चखना दुकानों की भरमार,आबकारी विभाग की अनदेखी से बढ़ रहा गंदा कारोबार

hindmedianews