hindmedianews
Breaking News
अन्यछत्तीसगढ़

*कुम्हार समाज के लिए मिली 25 इलेक्ट्रिक चाक मशीनें, श्री विशु चक्रधारी की पहल पर मंत्री खुशवंत साहेब ने दी स्वीकृति*

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

*कुम्हार समाज के लिए मिली 25 इलेक्ट्रिक चाक मशीनें, श्री विशु चक्रधारी की पहल पर मंत्री खुशवंत साहेब ने दी स्वीकृति*

 

रायपुर, 9 अक्टूबर — छत्तीसगढ़ में कुम्हार समाज के आर्थिक और तकनीकी विकास को लेकर एक महत्वपूर्ण पहल सामने आई है। समाज के पूर्व जिला अध्यक्ष श्री विशु चक्रधारी ने तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार मंत्री श्री गुरु खुशवंत साहेब से रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे भाजपा प्रदेश कार्यालय में मुलाकात की। इस दौरान कुम्हार समाज की आवश्यकताओं, विशेषकर इलेक्ट्रिक चाक मशीनों की मांग को लेकर चर्चा हुई।

श्री विशु चक्रधारी ने मंत्री को अवगत कराया कि परंपरागत चाक से मिट्टी के बर्तन बनाना आज के दौर में श्रमसाध्य और समय लेने वाली प्रक्रिया है। उन्होंने कहा कि यदि कुम्हारों को इलेक्ट्रिक चाक उपलब्ध कराया जाए, तो इससे उनकी उत्पादन क्षमता बढ़ेगी और जीवन-स्तर में भी सुधार होगा। साथ ही, उन्होंने समाज को तकनीकी प्रशिक्षण, स्वरोजगार योजनाओं में प्राथमिकता और कच्चे माल की उपलब्धता जैसे मुद्दों को भी रेखांकित किया।

 

मंत्री श्री गुरु खुशवंत साहेब ने इस मांग को गंभीरता से लेते हुए 25 नग इलेक्ट्रिक चाक मशीनों की स्वीकृति प्रदान की और अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार पारंपरिक शिल्पकारों को आधुनिक तकनीकों से जोड़ने के लिए हरसंभव प्रयास करेगी।

 

इस स्वीकृति के लिए कुम्हार समाज के लोगों ने मंत्री श्री खुशवंत साहेब का आभार जताया और श्री विशु चक्रधारी की सक्रियता एवं प्रयासों की सराहना की।

संबंधित पोस्ट

कबीरधाम मनरेगा आतंकी:जिला पंचायत,जनपद पंचायत सीईओ,पी ओ, इंजीनियर सरपंच संदिग्ध

hindmedianews

भाजपा सदस्यता अभियान एक नया अभ्युदय है, जिसमे करोड़ों भारतीय जुड़ने ललाईत हैं : रंजना साहू* *बिरेतरा शक्ति केंद्र बैठक रंजना साहू की उपस्थिति में हुआ सम्पन्न*

Chunesh Sahu

कबीरधाम जिले के कांवड़ यात्रियों की सेवा के लिए अमरकंटक में पंडरिया विधायक भावना बोहरा द्वारा 11 जुलाई से 6 अगस्त तक निःशुल्क भोजन एवं ठहरने की सुविधा

hindmedianews

रमतला पंचायत बना मनरेगा घोटाले का अड्डा: अधिकारियों की सरपरस्ती में मशीनों का खेल, मजदूरों का हक कुचला 

hindmedianews

उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के प्रयासों से मिली बड़ी सौगात

hindmedianews

व्यक्तिगत स्वार्थ सिद्धि के चलते गांव के विकास को ठेंगा…! 00 जनपद सदस्य और सरपंच एक ही गांव में निवासरत…! लेकिन विकास से कोई सरोकार नहीं । 00 सरपंच के खिलाफ़ भेंट मुलाकात कार्यक्रम में शिकायत की तैयारी…!

Chunesh Sahu