hindmedianews
Breaking News
अन्यकबीरधामछत्तीसगढ़देश-विदेशधर्मब्रेकिंग न्यूज़

कबीरधाम जिले के कांवड़ यात्रियों की सेवा के लिए अमरकंटक में पंडरिया विधायक भावना बोहरा द्वारा 11 जुलाई से 6 अगस्त तक निःशुल्क भोजन एवं ठहरने की सुविधा

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

कवर्धा:इस वर्ष 11 जुलाई से सावन माह प्रारंभ हो रहा है इस अवसर पर कबीरधाम जिले से हजारों की संख्या में कांवड़ यात्री अमरकंटक में जलेश्वर महादेव के दर्शन व जलाभिषेक करने के लिए कठिन यात्रा करके पहुँचते हैं। कांवड़ यात्रियों की सेवा और उनकी इस यात्रा को सुखद बनाने के लिए विगत 3 वर्षों से पंडरिया विधायक भावना बोहरा द्वारा अमरकंटक में पूरे सावन माह तक निःशुल्क भोजन एवं विश्राम हेतु सुविधा उपलब्ध कराई जाती है। इसी कड़ी में चौथे वर्ष भी पंडरिया विधायक भावना बोहरा द्वारा दिनांक 11 जुलाई से 6 अगस्त तक कबीरधाम जिले से अमरकंटक जाने वाले कांवड़ यात्रियों की सेवा हेतु मेला मैदान,नया नगर पालिका परिसर,अमरकंटक जिला अनुपपुर में भोजन एवं विश्राम हेतु ठहरने की निःशुल्क सुविधा का लाभ कांवड़ यात्रियों को मिलेगा। इसके साथ ही प्रतिदिन यहां पधारने वाले हजारों भक्तों के साथ भगवान भोलेनाथ की भव्य महारती का आयोजन भी यहां किया जाता है। इस सुविधा का लाभ लेने के लिए कबीरधाम जिले के कांवड़ यात्रियों के लिए भावना बोहरा द्वारा उनके संस्थान के माध्यम से 9755359004 एवं 9754462000 मोबाइल नम्बर भी जारी किया गया है जिसमें संपर्क करके अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने बताया कि यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है कि हमारे कबीरधाम जिले से हजारों कांवड़ यात्री आस्था और विश्वास के साथ भगवान महादेव के जलाभिषेक हेतु अमरकंटक की यात्रा करने जाते हैं और उनकी सेवा का अवसर हमें प्राप्त होता है। उनकी इस पुण्यदायी यात्रा में सहभागी बनने और उनकी यात्रा को सुखद बनाने व सेवा करने का हमें जो अवसर मिलता है वह हमारे लिए स्वयं भगवान भोलेनाथ की सेवा करने के समान है। उनकी इस आस्था का सम्मान करते हुए और एक जनप्रतिनिधि होने के नाते अपने सामाजिक दायित्वों को पूरा करने हेतु हमने लगातार इस चौथे वर्ष कबीरधाम जिले से कांवड़ में जल लेकर अमरकंटक तक यात्रा करने वाले कांवड़ियों के लिए नवनिर्मित पालिका परिषद,अमरकंटक में 11 जुलाई से 6 अगस्त तक निःशुल्क ठहरने व भोजन की व्यवस्था की है। कबीरधाम जिले से जाने वाले कांवड़ियों की सुविधा और इस कठिन यात्रा के बाद उन्हें विश्राम मिल सके इसके लिए यह व्यवस्था की है और हमें विश्वास है कि हमारे इस प्रयास से कांवड़ यात्रियों को राहत मिलेगी।

उन्होंने आगे कहा कि कांवड़ यात्रियों के लिए सात्विक भोजन तथा उन्हें किसी भी प्रकार की कोई असुविधा न हो इसके लिए हमारे संस्थान के सदस्य चौबीसों घंटे उनकी सेवा में उपस्थित रहेंगे। साथ ही कांवड़ियों के लिए उक्त स्थान में सभी प्रकार की मूलभूत सुविधा जैसे भोजन, स्नान, शौचालय व विश्राम के लिए सभी सुविधाओं का विशेष रूप से ध्यान रखा गया है और वह सभी सुविधाएँ वहां मुहैय्या की जाएँगी ताकि कठिन यात्रा के बाद उन्हें विश्राम मिल सके और हमें उनकी सेवा करने का अवसर प्राप्त हो सके। हमारा यह प्रयास कबीरधाम जिले के समस्त कांवड़ यात्रियों और जनता के विश्वास, सहयोग एवं मार्गदर्शन से ही संभव हो रहा है कि लगातार चार वर्षों से हमें यह सेवाकार्य करने का पुण्य मौका मिल रहा है। मैं कबीरधाम जिले के सभी भक्तों,कांवड़ यात्रियों और जनता के प्रति आभार व्यक्त करती हूँ कि हमारे इस प्रयास को सफल बनाने और अपने सेवा का सौभाग्यशाली अवसर हमें दिया है। कांवड़ यात्रा केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं बल्कि सनातन धर्म, संस्कृति उसकी गौरवशाली महिमा को भी पोषित तथा संरक्षित करता है और हमारी आने वाली युवा पीढ़ी को हमारी समृद्धशाली संस्कृति के प्रति सजग और प्रेरित करता है। कबीरधाम जिले से पधारने वाले कांवड़ यात्रियों के साथ यहां प्रतिदिन भोलेनाथ की भव्य महाआरती का भी अयोजन किया जाता है जहाँ हजारों की संख्या में भक्तजनों का आगमन होता है और पूरे भक्ति भाव से सभी श्रद्धालु भोलेनाथ की भक्ति में लीन रहते हैं।

विदित हो कि पंडरिया विधायक भावना बोहरा द्वारा जनसेवा के कार्यों के साथ ही सामाजिक, शिक्षा,स्वास्थ्य,सशक्तिकरण के लिए लगातार कबीरधाम जिले सहित आस-पास के जिले में निवासरत हर जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है। क्षेत्रवासियों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए निशुल्क मोबाइल हेल्थ पैथ लैब, 8 निःशुल्क एम्बुलेंस सेवा, महाविद्यालयीन छात्राओं के लिए निःशुल्क बस सेवा, युवाओं के लिए IIT-JEE,NEET एवं CGPSC की निःशुल्क कोचिंग सुविधा के साथ-साथ खेल और गरीब, जरूरतमंद लोगों की सहायता के उद्देश्य के साथ उनके द्वारा लगातार सक्रीय भागीदारी निभाते हुए पंडरिया विधानसभा में विकास व अधोसंरचना निर्माण के लिए भी अनवरत कार्य किया जा रहा है।

संबंधित पोस्ट

भाजपा पर टिकट बेचने का आरोप… नाराज कार्यकर्ताओं ने कार्यालय में की तोड़फोड़

Chunesh Sahu

साड़ी वितरण पर सियासत गरम: बीजेपी–कांग्रेस आमने-सामने, गुणवत्ता और भ्रष्टाचार पर घमासान

Sakshi Bansod

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर विधायक भावना बोहरा ने किया स्वच्छता मित्रों का सम्मान

hindmedianews

*समृद्ध समाज की नींव है शिक्षा : तारणी चंद्राकर* *स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय में शाला प्रवेश उत्सव हुआ आयोजित*

Chunesh Sahu

क्या राजस्व विभाग में सब कुछ सही..सही…?.?.?. दुर्ग संभाग में तहसीलदार निलंबित… सूरजपुर, दुर्ग,बिलासपुर जिलों में पटवारियों पर जीरो टॉलरेंस की नीतियां… धमतरी में कोटवार पर भी आंच नहीं  कलेक्टर परिसर में जलता युवक… नगरी में भटकता किसान… जिला प्रशासन मौन….???

Chunesh Sahu

आग्रसेन कॉलेज की सहायक प्राध्यापक डॉ. मीरा साहू को पीएचडी उपाधि

Chunesh Sahu