hindmedianews
Breaking News
अन्यछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़

व्यक्तिगत स्वार्थ सिद्धि के चलते गांव के विकास को ठेंगा…! 00 जनपद सदस्य और सरपंच एक ही गांव में निवासरत…! लेकिन विकास से कोई सरोकार नहीं । 00 सरपंच के खिलाफ़ भेंट मुलाकात कार्यक्रम में शिकायत की तैयारी…!

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

व्यक्तिगत स्वार्थ सिद्धि के चलते गांव के विकास को ठेंगा…!

00 जनपद सदस्य और सरपंच एक ही गांव में निवासरत…! लेकिन विकास से कोई सरोकार नहीं ।

00 सरपंच के खिलाफ़ भेंट मुलाकात कार्यक्रम में शिकायत की तैयारी…!

धमतरी :- सरकार विकास की चाहे जितनी भी बात कर ले लेकिन ग्रामीण इलाकों के सड़कों की हालत जस की तस ही है… जर्जर सड़कें वर्षों से उद्धार की बाट जोह रहे… जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की उदासीनता से सड़क की बदहाली आज तक दूर नहीं हो सकी… इससे वार्ड वासियो में सरपंच और जनपद सदस्य के खिलाफ आक्रोश है…. मामला धमतरी जिला मुख्यालय से करीब 10 किलोमिटर दूर स्थिति ग्राम पंचायत कलारतराई का है जहां जनप्रतिधियों के व्यक्तिगत स्वार्थ सिद्धि के चलते वार्डवासियों को ठेंगा दिखाते जा रहा है….

गांव का लगभग 500_700 मीटर की मुख्य सड़क है जिसे कई सरपंचों के कार्यकाल गुजर जाने पर भी सड़क की स्थिति आज भी बदहाल है… विदित हो कि यह सड़क छोटे स्कुली बच्चों के स्कूल आने का एक मात्र रास्ता है और यह मेन तिराह है जहां पर प्राथमिक एवम माध्यमिक शाला भवन स्थित है… बारिश के दिनों में स्कूली बच्चों को घुटने भर पानी से होकर स्कूल जाना पड़ता है… लेकिन जनप्रतिनिधि आंखों में पट्टी बांधे हुए है, जिस पर आज तलक रोड निर्माण के लिए कोई पहल नहीं किया गया…

सड़क की समस्या को लेकर ग्रामीणों द्वारा सरपंच , जनपद सदस्य , जनदर्शन,जन चौपाल में भी शिकायत किया जा चुका है लेकिन जनप्रतिनिधि के कानों में जूं तक नहीं रेंग रही है…

एक बार फिर इस मामले में वार्ड क्रमांक 13 और 14 के निवासी कलेक्टर जनदर्शन में साथ ही मुख्य्मंत्री के आगामी भेट मुलाकात कार्यक्रम में सरपंच के खिलाफ आवाज उठाने की बात कह रहे है।

 

 

चुनेश साहू 7049466638

संबंधित पोस्ट

प्रधानमंत्री आवास योजना में बड़ा खेल, पंडरिया नगर पालिका परिषद के आवास वास्तुकार सह आवास मित्र के ऊपर भ्रष्टाचारी का बू

hindmedianews

*छत्तीसगढ़ लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ का बैठक संपन्न…. मांग.. हड़ताल को लेकर बनाई गई रणनीति…*

Chunesh Sahu

पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने PET मशीन खरीदी में अनियमितता का उठाया मुद्दा, रीपा के तहत औद्योगिक पार्क स्थापना एवं पीएम ग्राम सड़क योजना सहित स्वास्थ्य सेवा के विषय में पूछा प्रश्न

hindmedianews

पंडरिया में मनाई गई अघोरेश्वर भगवान राम की जयंती, पूजा-पाठ और प्रसाद वितरण के साथ सेवा कार्य भी किया गया

hindmedianews

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की योजनाओं एवं उपलब्धियों के साथ झारखण्ड में भाजपा के संकल्पों को जन-जन तक पहुंचा रही पंडरिया विधायक भावना बोहरा

hindmedianews

जिले में पूरे गरिमामय और हर्षोल्लास से मनाई गई स्वतंत्रता दिवस की 76 वीं वर्षगांठ मुख्य समारोह में विधायक सिहावा डॉ.लक्ष्मी ध्रुव ने किया ध्वजारोहण

Chunesh Sahu