hindmedianews
Breaking News
छत्तीसगढ़शिक्षा

*संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग रायपुर को टीचर्स एसोसिएशन ने सौंपा मांग पत्र*

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

*संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग रायपुर को टीचर्स एसोसिएशन ने सौंपा मांग पत्र*

*छ ग टीचर्स एसोसिएशन के प्रांतीय उपाध्यक्ष एवम संभाग प्रभारी देवनाथ साहू के नेतृत्व में आज संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग रायपुर के कुमार सर से पद्दोन्नति हेतु त्रुटि रहित वरिष्ठता सूची शीघ्र प्रकाशित करने एवम सहायक शिक्षकों का शिक्षक पद पर पदोन्नति होने पर कार्यभार ग्रहण न करने वालों को प्राथमिक शाला प्रधान पाठक के पद पर पदोन्नति का लाभ प्रदान करने की मांग व अन्य बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

चर्चा के दौरान संचालक महोदय ने कहा कि माननीय न्यायालय के निर्णय के तुरंत बाद पदोन्नति की कार्यवाही की जावेगी इस हेतु एक दो दिनों में जिले एवम सँभाग स्तर पर त्रुटि रहित वरिष्टता सूची जारी किया जावेगा।शिक्षक पद पर पदोन्नति उपरांत कार्यभार ग्रहण न करने वाले शिक्षक संवर्ग से पदोन्नति के पूर्व सहमति लेने का निर्देश जारी करने की बात कही गयी।पूरे प्रदेश में पदोन्नति हेतु डी पी आई से शीघ्र निर्देश जारी होने की जानकारी दी गयी जिससे त्रुटि रहित वरिष्ठता सूची एवम पदोन्नति आदेश जारी हो सके।संघ प्रतिनिधियों ने रायपुर सँभाग से जारी पदोन्नति के पदों की संख्या को कम बताया उस पर उन्होंने कहा कि रिक्त पदों की संख्या और बढ़ेगी।
उक्त सभी माँगो पर शीघ्र कार्यवाही करते हुए पदोन्नति प्रक्रिया संपन्न करने की मांग की गई, जिससे अधिक से अधिक शिक्षक संवर्ग एल बी को लाभ मिल सके।प्रतिनिधि मंडल में प्रदेश कोषाध्यक्ष शैलेंद्र पारीक, प्रदेश संगठन सचिव योगेश सिंह ठाकुर,प्रदेश संयुक्त सचिव आयुष पिल्ले,ओमप्रकाश सोनकला जिलाध्यक्ष रायपुर, डॉ भूषण लाल चंद्राकर जिलाध्यक्ष धमतरी ,परमेश्वर निर्मलकर जिलाध्यक्ष गरियाबंद, जिला सचिव सुरेश केला, नन्दकुमार रामटेके कोषाध्यक्ष, भगवंत कुटारे महामंत्री,रमेश यादव ब्लॉक अध्यक्ष मगरलोड, सचिव शेष नारायण साहू आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे।

 

 

 

चुनेश साहू 7049466638

संबंधित पोस्ट

देवरी में वार्षिक दीक्षांत समारोह संपन्न, चयनित विद्यार्थियों का हुआ सम्मान

Sakshi Bansod

2454 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की आज पहचान हुई वहीं 3836 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए… देखिए कोरोना की मीडिया बुलेटिन….

Chunesh Sahu

कबीरधाम: जिले के शासकीय राशन दुकानदार प्रशासनिक दबाव के कारण सामूहिक इस्तीफा देने मजबूर

hindmedianews

*अजीमप्रेमजी फाउंडेशन स्कूल शंकरदाह में पुलिस अधीक्षक के उपस्थिति में कार्यक्रम हुआ”नशामुक्त धमतरी”अभियान*। फर्जी कॉल एवं सायबर संबंधी अपराध,एवं नशे के दुष्प्रभाव के संबंध में दी गई जानकारी*

Chunesh Sahu

अंतराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त लोक कला मंच सोनहा बादर जितेंद्र साहू कृत, की प्रस्तुति बघोली बालाघाट मध्यप्रदेश मे,,मेला महोत्सव मे 11 को होगी भव्य प्रस्तुति,,,

Chunesh Sahu

खदान में युवक का शव मिलने से फैली सनसनी क्रेशर प्लांट परिसर में बाइक सहित मिला शव, सूचना देने में देरी पर उठे सवाल

Sakshi Bansod