hindmedianews
Breaking News
अन्यछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़

पंचायत सचिव बबीता शर्मा पर अनियमितताओं का आरोप — 9 वर्षों से एक ही पंचायत में जमी सचिव पर जांच की मांग तेज…..!

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

कोरबा/पोंडी उपरोड़ा:-ग्राम पंचायत मल्दा (जनपद पोंडी उपरोड़ा) में पदस्थ सचिव बबीता शर्मा के खिलाफ ग्रामीणों ने गंभीर आरोप लगाते हुए जनपद स्तर पर जांच व स्थानांतरण की मांग की है। ग्रामीणों का आरोप है कि सचिव बीते 9 वर्षों से लगातार एक ही पंचायत में पदस्थ हैं, जो प्रशासनिक नियमों के सीधे उल्लंघन की श्रेणी में आता है।

ग्रामीणों ने शिकायत में कहा है कि सचिव बबीता शर्मा ने विभिन्न योजनाओं में अपात्र हितग्राहियों को लाभ दिया है, वहीं वास्तविक जरूरतमंदों को योजनाओं से वंचित रखा गया। विकास कार्यों में गबन, फर्जी बिलिंग और वित्तीय अनियमितताएं आम हो चुकी हैं।

दो ग्रामों का एक साथ प्रभार, पारदर्शिता नदारद….

सचिव वर्तमान में दो अलग-अलग ग्राम पंचायतों का प्रभार संभाल रही हैं, जिससे कार्यप्रणाली बुरी तरह प्रभावित हो रही है। पंचायत कार्यों में पारदर्शिता का अभाव है और आम जनता से जुड़े कार्यों में निरंतर विलंब हो रहा है।

लाखों की विकास राशि का हुआ मनमाना उपयोग….

शिकायतकर्ताओं ने आरोप लगाया है कि बीते वर्ष पंचायत को जो लाखों रुपए की विकास निधि प्राप्त हुई थी, उसका उपयोग भ्रामक और मनमानी ढंग से किया गया। ई-ग्राम स्वराज पोर्टल पर उपलब्ध आंकड़ों में भी इन गड़बड़ियों की झलक साफ देखी जा सकती है।

ग्रामीणों की मांग: तत्काल जांच और स्थानांतरण….

इस मामले में ग्रामीणों ने मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत पोंडी उपरोड़ा को लिखित शिकायत सौंपते हुए सचिव की दीर्घकालिक पदस्थापना को समाप्त कर तत्काल जांच और स्थानांतरण की मांग की है।

7 दिन में कार्रवाई नहीं हुई तो होगा तहसील कार्यालय का घेराव…!

ग्रामीणों ने प्रशासन को सात दिन का अल्टीमेटम देते हुए चेतावनी दी है कि अगर इस अवधि में सचिव बबिता शर्मा के खिलाफ कोई ठोस जांच या स्थानांतरण की कार्रवाई नहीं होती, तो वे संगठित होकर तहसील कार्यालय का घेराव करेंगे।

संबंधित पोस्ट

जिला स्तररिय विराट गोवर्धन पूजा का आयोजन मुख्य अतिथि होंगे प्रदेश अध्यक्ष_ रमेश यदु 

Chunesh Sahu

*महिला संबंधी गंभीर अपराध को लेकर पुलिस सुस्त…*. *F.I.R. के दो हफ्ते बाद भी नहीं कोई कार्यवाही..* *पुलिसीय कार्यप्रणाली कटघरे में..*

Chunesh Sahu

भारतीय जनता पार्टी शहर मंडल बालोद द्वारा आयोजित सेवा पखवाड़ा कार्यशाला 2025 में कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन करने का अवसर मिला।

Chunesh Sahu

व्यवसायिक परीक्षा मंडल की पीईटी एवं पीपीएचटी की परीक्षा 13 जून को

hindmedianews

कबीरधाम में पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति का विस्तार, इलियास खान बने जिला अध्यक्ष 18 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय इलियास खान को मिली बड़ी जिम्मेदारी, पत्रकार हितों की लड़ाई को मिलेगी नई दिशा

Sakshi Bansod

अखिल भारतीय बाघ गणना 2026 के लिए वृत्त स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स का प्रशिक्षण सम्पन्न 

Sakshi Bansod