hindmedianews
Breaking News
छत्तीसगढ़

ग्राम पंचायत बांधाखार से कांवड़ यात्रा का शुभारंभ, जनपद सदस्य मनोज कंवर ने दी मंगलकामनाएं….!

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

कोरबा/पाली:- ग्राम पंचायत बांधाखार से बोल बम कांवड़ यात्रा संघ की शिवभक्तों की टोली बोल बम रवाना हुआ। क्षेत्रीय जनपद सदस्य श्री मनोज कुमार कंवर ने यात्रियों को भगवा गमछा, नारियल, सेव, केला आदि भेंट कर सप्रेम विदाई दी। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं को सफल एवं मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में श्री कृष्ण देवांगन ने भी श्रद्धा के प्रतीक स्वरूप कांवड़ यात्रियों को नारियल एवं पुष्पगुच्छ भेंटकर यात्रा की सफलता की कामना की।

“बोल बम! बोल बम!” के जयकारों के साथ श्रद्धालु भक्तजन रवाना हुए। इस धार्मिक यात्रा में मनीष मिश्रा, कुमार श्रीवास, संतोष कुमार बघेल, राधे मोहन तिवारी, गुरुजी शंकर चौहान, राजेश कुमार श्रीवास, अंजोर सिंह सहित कई शिवभक्त सम्मिलित हुए।

कांवड़ यात्रा के माध्यम से श्रद्धालु जन शिवधाम पहुंचकर गंगाजल से भगवान शिव का अभिषेक करेंगे।

संबंधित पोस्ट

*जिला साहू संघ के आह्वान पर गांव-गांव में चला स्वच्छता कार्यक्रम*

Chunesh Sahu

इनरव्हील क्लब का विशेष आयोजन – “Timeless Story of Saree”

Chunesh Sahu

**धमतरी: शिक्षा व्यवस्था की बदहाली पर एनएसयूआई का हल्ला बोल, पुस्तक वितरण में देरी पर जताई चिंता**

Chunesh Sahu

जांजगीर-चांपा में सनसनी: प्रेमिका की जगह भाई पहुंचा, युवक को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की कोशिश

hindmedianews

*25 फरवरी को बीपी,शुगर बीमारियों का निः शुल्क स्वस्थ्य जांच शिविर का आयोजन…* *डॉक्टर निर्मेश अग्रवाल सिंघानिया के द्वारा अन्न्पूर्णा सदन देवांगन चौक हटकेशर में दी जाएंगी सेवाएं..*

Chunesh Sahu

शाला प्रवेश उत्सव में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री मती तारणि पुष्पेंद्र चंद्राकर जी शामिल*

Chunesh Sahu