
छग/धमतरी
छत्तीसगढ़ के धमतरी ज़िला में अपराध करना अब आम बात हो गया है, यहां आए दिन नशेड़ी युवक चाकू, बटांची लेकर लहराते, बेकसूर लोगों को मारते फिर रहें हैं जिसको लेकर शहर में दहशत की स्थिति बनी हुई है आए दिन हो रहे अपराध के चलते शहर एवं गांव वसियों में भय का माहौल बना हुआ है।
वहीं एक ताजा मामला सिटी कोतवाली थाना अंतर्गत अर्जुनी निवासी महिला के साथ छेड़छाड़ और गलत तरीके से छूने का मामला सामने आया है जिसपर सिटी कोतवाली थाना द्वारा 354 अपराध कायम कर शांत बैठ गईं हैं।
आपको बताते चलें कि पुरा मामला सिटी कोतवाली थाना अंतर्गत ग्राम परसतराई निवासी महिला जो दिनांक 04/11/2023 करीब 11:30 बजे जब महिला इलाज कराने बठेना अस्पताल गई हुई थी , अपने बारी का इंतजार करते महिला को करीब 12:30 को युवक जिसका नाम प्रथम सूचना रिपोर्ट मुताबिक़ क्षितिज ठाकुर धमतरी निवासी बताया है,…
उक्त युवक द्वारा पहले भी छेड़छाड़, हाथ पकड़ना, रास्ता रोकने जैसे कृत्य कर चुका है जिसके चलते आवेदिका द्वारा सिटी कोतवाली थाना में एफ आई आर दर्ज कराया गया है।
वहीं आपको बता दें कि एफ आई आर 04/11/2023 को दर्ज़ हुआ है लेकिन आज दो सप्ताह से अधिक समय बीता जानें पर भी पुलिस निष्क्रिय बैठी हुई है।
वहीं कार्यवाही नहीं होने से आवेदिका भयभीत और डरी हुई है, लेकिन मामला संज्ञान में आने के वावजूद अभी तक कोई कार्रवाई नहीं होना पुलिसिया कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान है..?.?.??.
हालांकि मामले को लेकर संबन्धित जांच अधिकारी ने कहा है पीड़िता और गवाहों का बयान लिया गया है, छेड़छाड़ करने वाले अज्ञात युवक की पतासाजी जारी है, युवक की पहचान कर आगे की कार्यवाही जल्द ही की जाएगी।
बहारहाल देखना होगा कि महिला संबंधी गंभीर अपराध में संबन्धित थाना क्या कार्यवाही करती है…?.?.?.





