hindmedianews
Breaking News
अन्यछत्तीसगढ़

खबर का असर महिला की आत्महत्या को दबाये जाने के मामले में सीएमएचओ ने लिया तत्काल संज्ञान डाॅक्टर से मांगा स्पष्टीकरण जवाब

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

 

 

पुलिस को बगैर जानकारी दिए खुदखुशी की वारदात को अंजाम देने वाली महिला का प्राथमिक उपचार और रेफर किये जाने के मामले को सीएमएचओ ने संज्ञान में लिया है। मामले में दोषी डाॅक्टर को सीएमएचओ ने कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। 

दरअसल 14 जून को चंदनबिरही की रहने वाली महिला 35 वर्षीय महेश्वरी साहू ने जहर का सेवन कर आत्महत्या करने की कोशिश की थी। जिसके बाद महिला को गंभीर अवस्था में गुण्डरदेही स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया था। महिला का प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। लेकिन इसकी जानकारी न ही पुलिस को दी गई और न ही स्वास्थ्य विभाग के उच्चाधिकारियों को दी गई। पूरे मामले को लेकर ने 10 जुलाई के अंक में खबर प्रमुखता से प्रकाशित किया था और डाॅक्टर पर महिला की आत्महत्या को दबाये जाने के आरोप को खबर प्रकाशित कर शासन प्रशासन का ध्यानाकर्षण कराया था।

 

खबर प्रकाशन के बाद हरकत में आया विभाग

 

जैसे ही ने मामले पर खबर प्रकाशित किया उसके बाद बालोद जिला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. जे.एल.उईके ने मामले को गंभीरता से लिया और तत्काल गुण्डरदेही सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में पदस्थ डाॅक्टहर पुष्पेन्द्र अग्रवाल को स्पष्टीकरण जवाब के लिए नोटिस जारी किया। 

 

अधिकारी ने माना डाॅक्टर ने की लापरवाही

 में खबर प्रकाशन के बाद मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ.जे.एल.उइके ने माना कि डाॅक्टर पुष्पेन्द्र अग्रवाल ने गंभीर लापरवाही की है। जिसके चलते नोटिस जारी कर सिविल सेवा आचरण के विपरित दण्डनीय माना और डाॅ. पुष्पेन्द्र अग्रवाल को नोटिस जारी कर खण्ड चिकित्सा अधिकारी गुण्डरदेही के स्पष्ट अभिमत सहित स्पष्टीकरण जवाब प्रस्तुत करने कहा गया है। अगर जवाब संतोषप्रद नहीं होगा तो उनके ऊपर अनुशासनात्मक कार्यवाही भी की जा सकती है।

संबंधित पोस्ट

आज चुनाव प्रचार के आखिरी दिन गुंडरदेही विधानसभा के लोकप्रिय विधायक श्री कुंवर सिंह निषाद जी रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस

Chunesh Sahu

*मथुराडीह में अटल जी को माल्यार्पण कर कार्यकर्ताओं ने सुने मोदी की मन की बात* *लोकहित उद्देश्य से जनमानस में सर्वलोकप्रिय है मोदी जी : डीपेंद्र साहू*

Chunesh Sahu

गुरुर ब्लाक के ग्राम नारागांव के मां सियादेवी मंदिर में जनपद उपाध्यक्ष,जनपद सभापति,जनपद सदस्य इन सभी ने मां सियादेवी मंदिर में जाकर पूजा अर्चना एवं वृक्षारोपण का कार्य किया..

Chunesh Sahu

*रूद्री पुलिस ने किया आईपीएल सट्टा खिलाने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार*

Chunesh Sahu

पत्रकार बनाने के नाम पर 20 हजार की ठगी करने वाले मनोज शुक्ला के नाम पर पीड़ित ने की पुलिस अधीक्षक से की शिकायत

hindmedianews

शिक्षा के उजियारे से रोशन होगा छत्तीसगढ़-रवि मानिकपुरी

hindmedianews